• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी का पहला एंड्रॉयड मार्शमैलो स्मार्टफोन 20 अक्टूबर को होगा लॉन्च

एचटीसी का पहला एंड्रॉयड मार्शमैलो स्मार्टफोन 20 अक्टूबर को होगा लॉन्च

एचटीसी का पहला एंड्रॉयड मार्शमैलो स्मार्टफोन 20 अक्टूबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
बटरफ्लाई 3 और वन एम9+ सुप्रीम कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करने के चंद घंटों के अंदर ही एचटीसी ने 20 अक्टूबर को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। इसके अलावा ताइवान की इस कंपनी ने अपने उन हैंडसेट की लिस्ट को भी सार्वजनिक किया है जिन्हें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलेगा।

20 अक्टूबर के इवेंट के लिए गूगल ने भी इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है जिसपर लिखा है, "मीट तक मार्शमैलो फ्रॉम एचटीसी"। इतना तो साफ है कि एचटीसी का अगला डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। ध्यान रहे कि एचटीसी के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की वेबसाइट पर की जाएगी।

अपनी पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुए एचटीसी इस साल भी लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट के रिलीज की तारीख का ऐलान करने वाली पहली कंपनी बन गई है। कंपनी समय सीमा के साथ हर उन डिवाइस का जिक्र किया है जिन्हें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने अपडेट रोल आउट करने की जानकारी ट्विटर प्रोफाइल के जरिए दी।
htc android 6 rollout plan twitterfeed
कंपनी के मुताबिक, फ्लैगशिप हैंडसेट एचटीसी वन एम9 और वन एम8 को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट साल के अंत तक मिल जाएगा। इसके अलावा एचटीसी वन एम9+, एचटीसी वन ई9, एचटीसी वन ई9+, एचटीसी वन एमई, एचटीसी वन (ई8), एचटीसी वन (एम8 आई) और एचटीसी बटरफ्लाई 3 को भी लेटेस्ट एंड्रॉयड के अपडेट मिलेंगे।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी अपने चुनिंदा डिजायर स्मार्टफोन के लिए भी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट रिलीज करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »