• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पावरफुल प्रोसेसर और 20 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला HTC One ME Dual SIM स्मार्टफोन लॉन्च

पावरफुल प्रोसेसर और 20 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला HTC One ME Dual SIM स्मार्टफोन लॉन्च

पावरफुल प्रोसेसर और 20 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला HTC One ME Dual SIM स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
इस महीने ही अपने हाई-एंड स्मार्टफोन One ME Dual SIM को चीन में लॉन्च करने के बाद HTC ने इस हैंडसेट को बुधवार को भारत में पेश किया। इसकी कीमत है 40,500 रुपये। इस हैंडसेट के मीटीयोर ग्रे और क्लासिक रोज गोल्ड कलर वेरिएंट महीने के अंत तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे.

HTC One ME Dual SIM की सबसे बड़ी खासियत 64-bit MediaTek Helio X10 प्रोसेसर है, जिसे मार्च में MWC 2015 के दौरान लॉन्च किया गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Helio X10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। SoC में आठ Cortex-A53 कोर हैं, जो 2.2GHz की स्पीड पर रन करते हैं और साथ में है 3जीबी का रैम।

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का QHD (1440×2560 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। फोन Android 5.0 Lollipop ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, इसके ऊपर HTC Sense 7 UI का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन HTC One M9 की तरह, यह हैंडसेट 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें, तो One ME Dual SIM में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें BSI सेंसर है और इसका एपरचर f/2.2 है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.0 एपरचर का 4 अल्ट्रा पिक्सल का कैमरा है। एमबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, डिजिटल कंपास और गायरोस्कोप के अलावा इस हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से HTC One ME Dual SIM में 4जी के अलावा NFC, ब्लूटूथ 4.0, GPS/ A-GPS, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, DLNA और माइक्रो-यूएसबी 2.0 के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। ज्यादातर HTC स्मार्टफोन की तरह, इस हैंडसेट में भी HTC BoomSound डुअल-फ्रंट स्पीकर्स हैं, जिसे Dolby Audio द्वारा बनाया गया है।

फोन की डाइमेंशन 150.99×71.99×9.75mm है और वजन 155 ग्राम। HTC One ME Dual SIM में 2840mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 3जी नेटवर्क पर 23.3 घंटे का टाक टाइम और 598 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।

लॉन्च के मौके पर HTC साउथ एशिया के प्रेसिडेंट फैज़ल सिद्दिकी ने कहा, ''HTC One ME Dual SIM एक बेहतरीन डिवाइस है और यह पूरी तरह से आपकी जरूरतों के लिए एक अलग अंदाज में फिट बैठेगा।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »