एचटीसी सोमवार को देगी 'सरप्राइज़', लॉन्च हो सकता है एचटीसी वन एक्स10

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 मार्च 2017 12:23 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी ने सोमवार को एक सरप्राइज़ देने का ऐलान किया
  • कंपनी एक नया डिवाइस वन एक्स10 लॉन्च कर सकती है
  • इस फोन की बिक्री साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है
ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी एचटीसी ने सोमवार को एक टीज़र के जरिए ऐलान किया। कंपनी जल्द एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। एचटीसी ताइवान के फेसबुक पर एक तस्वीर के साथ एक टैगलाइन ''स्प्रिंग इज़ कमिंग'' पोस्ट कर खुलासा किया गया जबकि तारीख का भी जिक्र है।

फेसबुक पोस्ट पर एक टैगलाइन में लिखा गया है, ''एचटीसी आपको चौंकाने वाला सरप्राइज़ देगी''। लेकिन, फिलहाल एचटीसी के इस नए प्रोडक्ट के बारे में और जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, कंपनी द्वारा एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है।
Advertisement

सोमवार को होने वाली इस घोषणा में सिर्फ चार दिन ही बचे हैं। और हमें इस इवेंट में कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के आने क उम्मीद नहीं है। पिछले लीक के मुताबिक, एचटीसी एक मिड-रेंज स्मार्टफोन एचटीसी वन एक्स10 पर काम कर रही है, जिसे एचटीसी वन एक्स9 का अपग्रेडेड वेरिएंट कहा जा सकता है। इस हैंडसेट में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920)डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ओआईएस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है।

ताइवानी हैंडसेट निर्माता द्वारा अगले फ्लैगशिप फोन पर काम करने की भी ख़बरें हैं। नए फोन को एचटीसी 11 नाम दिया जा सकता है। अभी, एचटीसी द्वारा सोमवार को किए जाने वाले ऐलान के बारे में हमारे पास बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन हमें एक नए डिवाइस की उम्मीद है जिसकी बिक्री इस साल की तीसरी तिमाही तक शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement

इससे पहले इसी साल एचटीसी को लगातार सातवीं तिमाही में घाटा उठाना पड़ा था। ऐसी भी ख़बरें आईं हैं जिनमें एचटीसी द्वारा एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट को बंद करने का दावा किया गया। इन ख़बरों के मुताबिक, कंपनी अब सिर्फ 'ज्यादा फायदे वाले डिवाइस' को बनाने पर ध्यान देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC mobile, HTC Smartphone, HTC Spring, HTC Teaser
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.