एचटीसी डिज़ायर 830 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 3 मई 2016 18:19 IST
एचटीसी ने मंगलवार को अपने डिज़ायर 830 स्मार्टफोन को ताइवान में लॉन्च कर दिया। इस हैंडसेट की कीमत 9,990 ताइवानी डॉलर (करीब 20,600 रुपये) है और स्थानीय मार्केट में इसकी बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। हैंडसेट की सबसे अहम खासियत बूमसाउंड स्टीरियो स्पीकर सेटअप है। इसके अलावा यह डॉल्बी ऑडियो इनहांसमेंट के साथ आता है।

एचटीसी डिज़ायर 830 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के सेंस यूआई का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम।

एचटीसी डिज़ायर 830 में मौजूद 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। फ्रंट कैमरा 4 अल्ट्रापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

डिज़ायर 830 को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 157.5x78.9x7.79 मिलीमीटर है। यह स्मार्टफोन ब्लू और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

इसके साथ एचटीसी ने ताइवान में डिज़ायर 825 को भी लॉन्च किया। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2016 के दौरान पेश किया गया था। कंपनी ने अब बताया है कि यह स्मार्टफोन 7,990 ताइवानी डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.