• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी डिजायर 530, डिजायर 630 और डिजायर 825 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिजायर 530, डिजायर 630 और डिजायर 825 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिजायर 530, डिजायर 630 और डिजायर 825 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रविवार को एचटीसी ने अपनी डिजायर रेंज के नए स्मार्टफोन लॉन्च किये। नई डिजायर सीरीज में एचटीसी ने डिजायर 530, डिजायर 630 और डिजायर 825 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किये। ताइवान की इस कंपनी ने अपने ग्लोबल वेरिएंट वन एक्स9 स्मार्टफोन का खुलासा भी किया, जिसे कंपनी ने इससे पहले सिर्फ चीन में लॉन्च किया था।

कंपनी का कहना है कि रंगीन रियर पैनल और 'माइक्रो स्प्लैश' से लैस ये तीनों डिजायर स्मार्टफोन रिटेलर और एचटीसीडॉटकॉम के जरिये मिलेंगे। एचटीसी डिजायर 530, डिजायर 630 और डिजायर 825 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे।

एचटीसी डिजायर 530 इन तीनों स्मार्टफोन में सबसे सस्ता होगा। इसका स्क्रीन 5.5 इंच का है। सिंगल सिम डिजायर 530 में 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 1.5 जीबी है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी  हा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बड़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2200 एमएएच की बैटरी है।

डिजायर 630 में पांच इंच का डिस्प्ले है लेकिन यह फोन सिर्फ डुअल सिम मॉडल में ही मिलेगा। स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। लेकिन रैम 2 जीबी है। बाकी सारे स्पेसिफिकेशन डिजायर 530 स्मार्टफोन जैसे ही हैं। लेकिन डिजायर 630 में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है और इस फोन में बूमसाउंड टेक्नोलॉजी का प्रयोग भी किया गया है।
 

एचटीसी डिजायर 825 में भी कई फीचर डिजायर 630 स्मार्टफोन की तरह ही है। लेकिन इसमें 5.5 इंच डिस्प्ले है। डिजायर 825 स्मार्टफोन सिंगल और डुअल सिम दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट में डॉल्बी ऑडियो के साथ बूमसाउंड स्टीरियो स्पीकर है। फोन की बैटरी 2700 एमएएच की है।

बात करें एचटीसी वन एक्स9 स्मार्टफोन की तो इसकी डिजाइन एचटीसी वन ए9 जैसी ही है। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च का ऐलान तो किया लेकिन उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। स्मार्टफोन को चीन में लगभग 24 हजार रुपये (2,399 चीनी युआन) में लॉन्च किया था। एचटीसी वन एक्स9 उत्तरी एशिया और में फरवरी 2016 से उपलब्ध होगा।

वन एक्स9 डुअल सिम (नैनो सिम कार्ड) स्मार्टफोन है। इस फोन में (1080x1920 पिक्सल) का 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। डेनिसिटी 410 पीपीआई है, प्रोटेक्शन के लिए कॉनिंग गोरिल्ला ग्लास कोटिंग है। फोन में 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 प्रोसेसर है. रैम 3 जीबी है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा (दो टीबी तक) सकते हैं। वन एक्स9 में ऑटोफोकस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है। 4जी एलटीई सपोर्ट वाले एचटीसी वन एक्स9 में 3000 एमएएच की बैटरी है।  

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में जोर देकर कहा कि नई डिजायर रेंज स्मार्टफोन कई रंगों में उपलब्ध होंगे। डिजायर 630 और 825 डुओ कलर माइक्रो स्प्लैश के साथ व्हाइट रीमिक्स और गोल्ड माइक्रो स्प्लैश के साथ ग्रेफाइट ग्रे रीमिक्स रंगों में मिलेगा। डिजायर 530 ग्रेफाइट ग्रे और सॉलिड स्ट्रेटस व्हाइट ब्लॉक कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »