HTC Desire 21 Pro 5G की लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक, सामने आई कई प्रमुख जानकारी

HTC Desire 20+ को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। एचटीसी डिज़ायर 20+ क्वाड रियर कैमरा सेटअप, नॉच्ड सेल्फी कैमरे और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

HTC Desire 21 Pro 5G की लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक, सामने आई कई प्रमुख जानकारी

HTC U20 5G के बाद HTC Desire 21 Pro 5G कंपनी का दूसरा 5जी स्मार्टफोन होगा

ख़ास बातें
  • HTC Desire 21 Pro 5G में मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा
  • एचटीसी डिज़ायर 21 प्रो 5जी एंड्रॉयड 10 से हो सकता है लैस
  • फोन का मॉडल नंबर 2QAG100 है
विज्ञापन
HTC Desire Pro और Desire 20+ के बाद अब जल्द ही कंपनी नया डिज़ायर स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि ताइवान बेस्ड कंपनी नया फोन लाने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम कथित रूप से HTC Desire 21 Pro 5G होगा। लीक में स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें साझा की गई है, जिसमें फोन के सभी एंगल्स देखे जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें फोन का डिस्प्ले भी देखा जा सकता है, जिसमें फोन से संबंधित जानकारी दी गई है। जैसे कि फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा, इसमें डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा और फोन का मॉडल नंबर 2QAG100 है।

Gizmochina में जानकारी दी गई है कि कंपनी HTC Desire 21 Pro 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह HTC U20 5G के बाद यह कंपनी का दूसरा 5जी स्मार्टफोन होगा। slashleaks द्वारा फोन के लाइव शॉट्स को लीक किया गया है, जिसमें फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ फोन से संबंधित कुछ जानकारियां भी हासिल होती है। फोन के डिज़ाइन की बात करें, तो हरे रंग के फोन कवर के साथ देखा गया है। फोन के दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को जगह दी गई है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी स्थित है। वहीं, फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है, जो कि स्क्रीन के ऊपरी ओर बीचो-बीच स्थित है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर आयताकर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ स्थित है। कैमरा सेंसर के नजदीक प्राइमरी कैमरा की जानकारी दी गई है, जो कि 48 मेगापिक्सल का है।

जैसे कि हमने बताया फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ इन तस्वीरों में फोन का डिस्प्ले देखने को मिला है। डिस्प्ले में फोन की कुछ जानकारी दी गई है, जैसे कि फोन का मॉडल नंबर 2QAG100 है। साथ ही फोन एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट मिलेगा।

HTC Desire 20+ को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। एचटीसी डिज़ायर 20+ क्वाड रियर कैमरा सेटअप, नॉच्ड सेल्फी कैमरे और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन का एक मात्र वेरिएंट है। एचटीसी डिज़ायर 20+ में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिेंट स्कैनर भी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »