• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी 10, वनए9 और वन एम9 में मिलेगा एंड्रॉयड एन अपडेट, कंपनी ने की पुष्टि

एचटीसी 10, वनए9 और वन एम9 में मिलेगा एंड्रॉयड एन अपडेट, कंपनी ने की पुष्टि

एचटीसी 10, वनए9 और वन एम9 में मिलेगा एंड्रॉयड एन अपडेट, कंपनी ने की पुष्टि
विज्ञापन
गूगल आईओ में सभी अफवाहों को खारिज करते हुए गूगल ने सिर्फ एंड्रॉयड एन के कॉमर्शियल वर्जन का ऐलान नहीं किया और सिर्फ एक नया डेवलेपर प्रिव्यू की घोषणा की। एंड्रॉयड एन का फुल और फाइनल वर्जन इस साल आने वाले नेक्सस स्मार्टफोन में देखने को मिलेगा। एंड्रॉयड एन जब भी उपलब्ध हो, लेकिन एचटीसी ने इस बात की परवाह ना करते हुए अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड एन अपग्रेड का ऐलान कर दिया।

अपने ट्विटर अकाउंट पर इस ताइवानी स्मार्टफोन कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि एचटीसी 10, एचटीसी वन ए9 और एचटीसी वन एम9 स्मार्टफोन यूजर को एंड्रॉयड एन अपडेट मिलेगा। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि यह अपडेट कब जारी होगा। उम्मीद है कि इस बारे में ज्यादा जानकारी फाइनल एंड्रॉयड एन अपडेट के रिलीज होने के बाद ही साझा की जाएगी।

फिलहाल, एंड्रॉयड एन का बीटा वर्जन ही इसे सपोर्ट करने वाले कुछ डिवाइस में उपलब्ध है। एंड्रॉयड एन का बीटा वर्जन नेक्सस 6, नेक्सस 9, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी और एंड्रॉयड वन (जनरल मोबाइल 4जी) पर सपोर्ट करता है। नया एंड्रॉयड एन रिजस्टर्ड डिवाइस पर पहले ही ओटीए के जरिए मिल रहा है जबकि इसकी फैक्टरी इमेजेज भी उपलब्ध कराई गई हैं।

तीन तक चलने वाली गूगल की सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस अभी जारी है और कंपनी ने कई प्रोडक्ट पहले ही पेश कर दिए हैं। एंड्रॉयड एन बीटा वर्जन के अलावा कंपनी ने ने अक बड़ा डेड्रीम वीआर ईकोसिस्टम भी पेश किया। इसके अलावा गूगल ने इंस्टेंट मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग ऐप अलो और डुओ भी पेश किए। ये ऐप जल्द ही इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे। माना जा रहा है कि गूगल के इन ऐप से व्हाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, वीचैट, स्काइप, वाइबर और दूसरे ऐप की कड़ी टक्कर मिलेगी। इसके अलावा इस इवेंट में गूगल होम को भी लॉन्च किया गया। यह वॉयस-बेस्ड होम ऑटोमेशन डिवाइस, अमेज़न ईको को कड़ी टक्कर दे सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »