एचटीसी 10 के नए टीजर में स्मार्टफोन के कैमरे को लेकर बड़ा दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2016 11:51 IST
एचटीसी ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी सोशल मीडिया पर लगातार इस डिवाइस के टीजर जारी कर रही है। अब कंपनी द्वारा जारी नए टीजर में कथित एचटीसी 10 के कैमरे की तारीफ की गई है।

ताइवानी कंपनी एचटीसी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''आप देखेंगे दुनिया का पहला, वर्ल्डक्लास फ्रंट और रियर कैमरा'', इसके साथ  कंपनी ने पहले की तरह ही हैशटैग #powerof10 भी लिखा। इस ट्वीट में साझा की गई तस्वीर निश्चित तौर पर 'एचटीसी 10' के कैमरे की ही है। इस तस्वीर में कैमरे के बारे में बहुत कुछ तो नहीं झलकता लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि एचटीसी अपने नए स्मार्टफोन में एक नया कैमरा फीचर पेश करे।

इससे पहले एचटीसी ने इसी महीने वन 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का एक टीजर जारी किया था जिस पर सिर्फ जरूरी नहीं, हम कई चीजों का वादा करते हैं। कंपनी ने वीडियो में दावा किया है कि एचटीसी टीम 'नॉन स्टॉप' काम कर रही है क्योंकि वे आपके फोन को 'बेहतर से बेहतर बनाना चाहते हैं'। यू ट्यूब पर अपलोड किये गए इस वीडियो में कहा गया है कि टीम पर एक तरह का अच्छा काम करने का जुनून सवार है।

पहले लीक हुए फीचर के मुताबिक, एचटीसी 10 में 5.15 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 530 जीपीयू, 4जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर हो सकते हैं। हाल ही में लीक तस्वीरों में फोन में मेटल क्लैड के साथ चैम्फर्ड किनारे होंगे। डिस्प्ले के नीचे की तरफ एक फिजिकल होम बटन और दो कैपेसिटिव बटन व मल्टी विंडो एक्सेस विकल्प होंगे।
Advertisement

पिछली कुछ रिपोर्ट से इशारा मिला था कि 'एचटीसी 10' 19 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है। यही तारीख स्मार्टफोन की डिस्प्ले की पिछली लीक रेंडर तस्वीरों में भी देखी गई थी। हालांकि, अभी एचटीसी  द्वारा नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए इनवाइट भेजना बाकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HTC, HTC 10, HTC Mobiles, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.