एचटीसी 10 आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016 09:58 IST
एचटीसी मंगलवार को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ताइवानी कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई हफ्तों से फोन को सुर्खियों में बनाए हुए है। पिछले कई हफ्तों में कंपनी ने कई टीजर जारी कर स्मार्टफोन के कई फीचर के बारे में जानकारी दी है।

दिग्गज ताइवानी कंपनी ने इससे पहले पु्ष्टि की थी कि मंगलवार को न्यू यॉर्क, लंदन और ताइपेई में एक साथ लॉन्च इवेंट आयोजित होंगे। लेकिन लॉन्च से पहले ही कई लीक और आधिकारिक टीजर द्वारा एचटीसी के आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की झलक हमें लॉन्च इवेंट से पहले ही मिल चुकी है।
Advertisement

बता दें, कि एचटीसी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डिजाइन एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन की तरह ही होगा। एचटीसी ने पहले भी खुलासा किया था कि कंपनी वन ए9 के डिजाइन को दूसरे फोन में भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा एक टीजर से भी हैंडसेट में चौंड़े चैम्फर्ड किनारे और इसके मेटल से बने होने की बात सामने आ चुकी है।
 

हाल ही में कंपनी ने एचटीसी 10 के लिए एक 50 सेकेंड का प्रमोशनल वीडियो जारी किया था जिसमें इस हैंडसेट में चाम्फर्ड मेटल किनारे, डुअल-टोन फ्लैश के साथ रियर कैमरा, डिस्प्ले और एक फिजिकल बटन, टेक्सयुक्त पॉवर बटन, सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा जैसे स्पेसिफिकेशन होने का खुलासा हुआ था। एचटीसी के नए स्मार्टफोन के सिल्वर, गन मेटल ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement

इससे पहले एचटीसी 10 की कई लीक हुई लाइव तस्वीरों में हैंडसेट में चौंड़े चैम्फर्ड किनारों के अलावा एचटीसी 10 में डिस्प्ले के नीचे एक फिलजिकल होम बटन भी देखा जा सकता है। एचटीसी वन ए9 की तरह ही एचटीसी 10 में भी पीछे जाने और मल्टी विंडो ऑप्शन के लिए दो कैपेसिटिव बटन दिए गए हैं। डुअल एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा और रियर पैनल के ऊपर व नीचे दो एंटीना हैं। ऊपर की तरफ एक हेडफोन जैक है और दायीं तरफ वॉल्यूम व पॉवर बटन है। एचटीसी 10 में बूमसाउंड का डुअल फ्रंट स्पीकर नहीं होगा।
Advertisement

ताइवानी कंपनी ने इससे पहले कई टीजर जारी किये हैं। एक टीजर में कंपनी ने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दमदार फ्रंट और बैक कैमरा होने का दावा किया था। ताइवानी कंपनी एचटीसी ने ट्वीट किया था, ''आप देखेंगे दुनिया का पहला, वर्ल्डक्लास फ्रंट और रियर कैमरा'', इसके साथ कंपनी ने पहले की तरह ही हैशटैग #powerof10 भी लिखा।  इस तस्वीर में कैमरे के बारे में बहुत कुछ तो नहीं झलकता लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि एचटीसी अपने नए स्मार्टफोन में एक नया कैमरा फीचर पेश करे।
 

एचटीसी ने एक दूसरे ट्वीट में कहा था, ''सभी फोन एक जैसे नहीं बनाए जाते। इस बार आपको मिलेगा सबसे तेज और आसान एंड्रॉयड का अनुभव। '' एचटीसी के इस ट्वीट में फोन की परफॉर्मेंस जिक्र किया गया है। ट्वीट की गई तस्वीर में फोन के फ्रंट कैपिसिटिव बटन और वन ए9 स्मार्टफोन की तरह एक होम बटन देखा जा सकता है।
Advertisement

भले ही एचटीसी के इस स्मार्टफोन में बूमसाउंड फ्रंट स्पीकर ना हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कंपनी इस फोन में यह तकनीक ही नहीं गेगी। इस टीजर वीडियो में एचटीसी ने हाई-क्वालिटी साउंड देने का वादा किया है। कंपनी द्वारा नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अब तक का सबसे बेहतर बूमसाउंड अनुभव देने का दावा भी किया गया है। इससे पहले एचटीसी टीजर में कहा गया था, ''सभी फोन एक जैसे नहीं बनाए जाते। इस बार आपको मिलेगा सबसे तेज और आसान एंड्रॉयड का अनुभव। '' एचटीसी के इस ट्वीट में फोन की परफॉर्मेंस जिक्र किया गया था।
Advertisement

एचटीसी ने एक ताजा ट्वीट में आने वाले स्मार्टफोन को लेकर वादा किया, कि इस फोन में दमदार बैटरी लाइफ मिलेगी। एचटीसी के मुताबिक, ''हमारे इंजीनियर फोन की बैटरी लाइफ को लेकर खासे जुनूनी हैं और हमने इसे एक तरह की विज्ञान में बदल दिया है।''
 

इससे पहले हुए लीक पर आधारित खबरों के मुताबिक 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले इवेंट में ही एचटीसी 10 के तीन नए वेरिएंट लॉन्च किये जा सकते हैं। एचटीसी 10 के 'वन' वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और कीमत 584 डॉलर (38,800 रुपये) होगी। वहीं एक दूसरे मॉडल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस वेकिएंट के 768 डॉलर (करीब 51,000 रुपये) में आने का दावा किया गया है। वहीं एचटीसी 10 के तीसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और फ्लैगशिप प्रोसेसर हो सकता है। इस मॉडल की कमत 905 डॉलर (करीब 60,200 रुपये) होगी।  

इन तीनों ही एचटीसी 10 वेरिएंट में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.15 इंच क्यूएचडी सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच बैटरी होगी। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ टॉप पर 8.0 स्किन हो सकती है।

इसके अलावा एचटीसी 10 स्मार्टफोन के 12 अप्रैल को लॉन्च होने के बाद 15 अप्रैल से बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल सिर्फ ताइवान में 15 अप्रैल से इस फोन के उपलब्ध होने की खबरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC 10, HTC 10 Price, HTC 10 Specifications, HTC Mobiles, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.