• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचपी ने स्नैपड्रैगन 820 और विंडोज 10 से लैस स्मार्टफोन एचपी एलीट एक्स3 किया लॉन्च

एचपी ने स्नैपड्रैगन 820 और विंडोज 10 से लैस स्मार्टफोन एचपी एलीट एक्स3 किया लॉन्च

एचपी ने स्नैपड्रैगन 820 और विंडोज 10 से लैस स्मार्टफोन एचपी एलीट एक्स3 किया लॉन्च
विज्ञापन
बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमब्ल्यूसी 2016 में एचपी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलीट एक्स3 लॉन्च कर दिया। एचपी का यह नया प्लैगशिप स्मार्टफोन विंडोज़ 10 पर चलेगा। एलीट एक्स3 विंडोज 10 के कॉन्टिनम फीचर से लैस है। अमेरिकन कंपनी एचटीसी का कहना है कि यह दो डॉक्स भी लॉन्च करेगी। एक की मदद से एलीट एक्स 3 से यूजर इसे डेस्कटॉप की तरह जबकि दूसरे से यूजर इसे लैपटॉप में कनवर्ट कर सकेंगे।

दो साल पहले एचपी ने एक विंडोज फोन लॉन्च किया था। अमेरिकन कंपनी एचटीसी ने एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ वापसी की है। बात की जाए एलीट एक्स 3 के स्पेसिफिकेशन की तो इसमें (1440x2560 पिक्सल) गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ 5.96 इंच का क्यूएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। एचपी एलीट एक्स 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में रैम 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकताहै।

फोन के कैमरे की बात करें तो एचपी एलीट एक्स 3 में 15 मेगापिक्सल का रियर और मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में वाई-फाई मीमो 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, एलटीई, 3जी और दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।

एचपी एलीट एक्स3 में फिंगरप्रिंट सेंसर है। वायरलेस चार्जिंग के साथ 4150 एमएएच की दमदार बैटरी है। फोन आईपी67 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि 30 मिनट तक एक मीटर तक के पानी में रहने पर भी फोन को नुकसान नहीं होगा।


एलीट एक्स3 स्मार्टफोन के जरिये एचपी का लक्ष्य एंटरप्राइज ग्राहकों तक पहुंचना है। इसी लक्ष्य के साथ फोन में कई सारे सुरक्षा फीचर दिये गए हैं। कंपनी का कहना है कि एलीट एक्स3 को डेस्क डॉक और मोबाइल एक्सटेंडर जैसी एक्सेसरी के साथ बेचा जाएगा। डिस्प्ले डॉक एक डिस्प्ले पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए, एक यूएसबी टाइप-सी और आरजे-45 ईदरनेट पोर्ट के साथ आता है। इसकी मदद से यह स्मार्टफोन विंडोज 10 के कॉंटिनम फीचर के जरिये डेस्कटॉप की तरह काम करने लगता है।

मोबाइल एक्सटेंडर फोन को लैपटॉप में बदलने का काम करता है। इसमें एक बैटरी, (1920x1080 पिक्सल) 12.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और एक की-बोर्ड है। प्रोसेसिंग पॉवर के लिए इसे एलीट एक्स3 की जरूरत होती है। यह थोड़ा बहुत नेक्सडॉक की तरह ही है। नेक्सडॉक एक लैपटॉप है जो मिनी पीसी होता है जिससे विंडोज 10 मोबाइल हैंडसेट को लैपटॉप में कनवर्ट किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  4. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  5. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  6. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  8. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  9. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »