ऐसे बचाएं अपने स्मार्टफोन को हैक होने से और सुरक्षित रखें डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2017 11:17 IST
हममें से ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन को बेफ्रिक अंदाज में इस्तेमाल करना चाहते हैं। उसपर कोई लॉक ना हो तो बहुत बढ़िया। बस आसानी से खुल जाए। लेकिन ऐसा करना खतरनाक है। कई चोर और हैकर्स ऐसे ही डिवाइस की तलाश में रहते हैं, ताकि वे आम लोगों की आर्थिक और निजी जानकारियां चुरा सकें।

उदाहरण के तौर पर, आपका ईमेल अकाउंट हैक हो जाने से बैंकिंग और अन्य संवेदनशील पासवर्ड लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।
Advertisement

जिस तरह से मामूली साफ-सफाई से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। उसी तरह से इस डिजिटल युग में 'साइबर हाइजीन' की मदद से किसी बड़े खतरे को टाल सकते हैं।

अपने फोन को पासकोड से लॉक करें
Advertisement
अब आप अपने घर का दरवाजा अपनी गैरमौजूदगी में खुला तो नहीं छोड़ते। फोन पर पासकोड नहीं इस्तेमाल करना भी कुछ वैसा ही है।

चार डिजिट के पासकोड का इस्तेमाल और साथ में सेल्फ-डिस्ट्रक्ट फीचर को एक्टिवेट करना बेहद ही सुरक्षित तरीका है। सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर में आपके फोन में बार-बार गलत पासकोड डालने से फोन का डेटा पूरी तरह से गायब हो जाएगा। 6 डिजिट का पासकोड इस्तेमाल करने का पर उसका अनुमान लगा पाना 100 गुना और मुश्किल हो जाता है। लेटर और कैरेक्टर का इस्तेमाल करके इसे और मुश्किल बनाया जा सकता है। यह विकल्प एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर है।
Advertisement

आईफोन के सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर को यूज़र सेटिंग्स में Touch ID & Passcode सेक्शन में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। 10 बार गलत पासकोड डालने पर फोन अपने आप ही पूरे डेटा को हटा देगा। ध्यान रहे कि अगर आप पासकोड भूल जाते हैं या फिर आपका बच्चा भी खेलते वक्त गलती से नंबर पंच करता रहता है, तो भी डेटा डिलीट हो जाएगा। एंड्रॉयड में भी ऐसा फ़ीचर है।
Advertisement

इनक्रिप्शन का करें इस्तेमाल
आईफोन के साथ अच्छी बात यह है कि यह डिफॉल्ट में इनक्रिप्शन चलाता है। इसका मतलब है कि फोन पर स्टोर किए गए डेटा को निकाला नहीं जा सकता। या फिर उसे दूसरे कंप्यूटर पर पढ़ा नहीं जा सकता। जब तक फोन को अनब्लॉक नहीं किया जाए तब तक फोन से ली गई जानकारियां बिखरी हुईं हैं और पठनीय नहीं होती।
Advertisement

एंड्रॉयड में आपको यह सेटिंग्स में जाकर एक्टिवेट करना होगा। गूगल की पॉलिसी में इनक्रिप्शन उपलब्ध कराने का ज़िक्र है। लेकिन मार्केट में सिर्फ 2.3 एंड्रॉयड डिवाइस इस वर्ज़न में चल रहे हैं।

डिवाइस फाइंडर सेटअप करें
फाइंड माई आईफोन सिर्फ आपका फोन नहीं मिलने पर खोजने के लिए नहीं है।

अगर आपका डिवाइस किसी कारणवश गायब हो जाए, तो आपके काम आएगा लॉस्ट मोड। ऐसा करने से आपके फोन का स्क्रीन पासकोड के साथ लॉक हो जाएगा।

यह ऐप आईफोन के साथ आता है, लेकिन आपको इसे अपने फोन खोने से पहले सेटअप करना होगा। आप एक्स्ट्रा फोल्डर में फाइंड आईफोन ऐप को खोज सकते हैं। एक्टिवेशन लॉक के कारण कोई चोर आपके फोन को बेच नहीं पाएगा। उसके लिए तो फोन इस्तेमाल करने योग्य भी नहीं रह जाता। ऐप्पल आईडी जाने बिना इसे फिर से एक्टिवेट नहीं किया जा सकता।

अगर ये सारे नुस्खे फेल हो जाएं, तो आप फोन के डेटा को अपने कंप्यूटर के जरिए भी डिलीट कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से सारा डेटा खो जाएगा।

बिल्कुल ऐसा ही विकल्प एंड्रॉयड फोन में तो नहीं है। लेकिन आप गूगल के एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर ऐप के साथ कई थर्ड पार्टी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपने फोन का बैकअप बनाएं
अगर आप को मजबूरी में रिमोट सिस्टम से फोन का डेटा डिलीट करना पड़े तो फोन का बैकअप बनाते रहना एक अच्छी आदत साबित होगी। ऐसा करने से आप फोटो या फिर कोई महत्वपूर्ण डेटा नहीं खोएंगे।

ध्यान रहे कि फाइंड माई आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर को आपको पहले ही इंस्टॉल करना होगा। फोन खो जाने के बाद आप कुछ नहीं कर पाएंगे।

हमेशा सॉफ्टवेयर को अपडेट करें
सॉफ्टवेयर अपडेट में हमेशा उन कमियों को दूर किया जाता है जिनका फायदा हैकर उठाकर आपके डिवाइस के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

आईफोन पर तो ऐप्पल का अपडेट लगातार मिलता रहता है। हालांकि, एंड्रॉयड सिस्टम पर यह थोड़ा पेंचीदा है। गूगल अपडेट मोबाइल निर्माता कंपनियों के लिए रिलीज करती है। इसके बाद ये कंपनियां अपनी सुविधा अनुसार अपडेट को यूज़र तक पहुंचाने के बारे में फैसला करती हैं। लेकिन आपसे जब भी अपडेट के बारे में पूछा जाए तो उसे ज़रूर इंस्टॉल करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Encryption, Mobiles, Smartphones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.