स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए आजमाएं ये तरीके

फोन में ज्यादा एमएएच की बैटरी होने के बावजूद भी बैटरी लाइफ अगर अच्छी नहीं है तो हो सकता है कि आप कुछ गलती कर रहे हो। ऐसे में बैटरी लाइफ को इंप्रूव करने के लिए ये तरीके आपके काम आएंगे।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 24 नवंबर 2018 15:46 IST
ख़ास बातें
  • बैटरी लाइफ में गिरावट के हो सकते हैं कई कारण
  • बैटरी लाइफ को इंप्रूव करने के लिए जानें तरीका
  • हमारी गलती से बैटरी लाइफ पर पड़ता है गहरा असर

बैटरी लाइफ को इंप्रूव करने में काम आएंगे ये तरीके

स्मार्टफोन यूजर की डिमांड को समझते हुए अब हैंडसेट निर्माता कंपनियां बड़ा डिस्प्ले, मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल प्रोसेसर और फुल एचडी+ डिस्प्ले वाले मोबाइल मार्केट में उतार रही हैं। फोन में ज्यादा एमएएच की बैटरी होने के बावजूद भी बैटरी लाइफ अगर अच्छी नहीं है तो हो सकता है कि आप कुछ गलती कर रहे हो। आज हम अपने लेख द्वारा आपको कुछ ऐसी अहम और जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जो आपके लिए मददगार साबित होंगी।

ज्यादातर स्मार्टफोन 3,000एमएएच या फिर 4,000एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं। कुछ ही ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 5,000एमएएच बैटरी से लैस हैं। ज्यादा एमएएच की बैटरी के बाद भी फोन एक दिन से ज्यादा नहीं चल पाता। ऐसा इसलिए क्योंकि हम लोग कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका खामियाजा बैटरी को भुगतना पड़ता है। इन्हीं गलतियों की वजह से बैटरी लाइफ पर गहरा असर पड़ना शुरू हो जाता है और फिर बैटरी लाइफ धीरे-धीरे गिरने लगती है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप बैटरी लाइफ को इंप्रूव कर सकते हैं।
Advertisement
 

1) ब्राइटनेस को कम या ऑटो-ब्राइटनेस मोड पर रखें

18:9 और 19:9 अनुपात वाले स्मार्टफोन की मांग बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि अब हैंडसेट निर्माता कंपनियां अपना ज्यादा ध्यान डिस्प्ले पर केंद्रित कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन में सबसे ज्यादा बैटरी खपत डिस्प्ले करती है। यदि बैटरी लाइफ को बढ़ाना है तो सबसे पहले तो ब्राइटनेस को कम कर दें या फिर फोन में मौजूद ऑटो-ब्राइटनेस फीचर को एक्टिवेट कर लें। ऐसा करने से बैटरी खपत कम होगी और बैटरी लाइफ बढ़ेगी।
 
 

2) स्क्रीन टाइम आउट को कम करें

स्मार्टफोन यूजर की डिमांड को समझते हुए अब ज्यादातर फोन एचडी+ डिस्प्ले के साथ आ रहे हैं। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि फोन में सबसे ज्यादा खपत डिस्प्ले से होती है। ऐसे में स्क्रीन टाइम आउट को कम रखने की सलाह दी जाती है। सेटिंग्स मेन्यू में या तो आपको स्क्रीन टाइम आउट या फिर स्लीप में से कोई एक विकल्प दिखाई देगा। यदि आपका फोन अभी 2 मिनट पर सेट है तो इसे 15 सेकेंड या फिर 30 सेकेंड पर सेट कर दें। ऐसा करने से बैटरी लाइफ सही रहेगी।
 

3) ब्लूटूथ और वाईफाई को बंद रखें

वायरलेस के बढ़ते ट्रेंड की वजह से फोन का ब्लूटूथ ज्यादातर एक्टिव रहता है। हेडसेट, वायरलेस स्पीकर और एक्टिविटी ट्रैकर फोन के ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में बैटरी खपत बढ़ने लगती है। ना केवल ब्लूटूथ बल्कि वाईफाई, मोबाइल डेटा (3 जी/4 जी) और हॉटस्पॉट जैसे फीचर की वजह से भी फोन में बैटरी लाइफ पर असर पड़ता है। सलाह दी जाती है कि जब ब्लूटूथ और वाईफाई का इस्तेमाल ना हो तो इन्हें बंद कर दें। ऐसा करने से बैटरी लाइफ बेहतर होगी।
Advertisement
 

4) बैकग्राउंड ऐप्लिकेशन को करें बंद

स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट निर्माता कंपनियां पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में यूजर एक के बाद एक ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ऐप बंद करने के बाद भी यह ऐप्स बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। यदि आप बैटरी लाइफ को इंप्रूव करना चाहते हैं तो इन बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें।  
 

5) वाइब्रेट मोड को रखें बंद

यदि आप ज्यादातर समय अपना फोन वाइब्रेट मोड पर रखते हैं तो ऐसे करने से बचना चाहिए। वाइब्रेट मोटर घूमती है और फोन को शेक करती है जिस वजह से बैटरी खपत बढ़ने लगती है। फोन में वाइब्रेट मोड की जरूरत ना हो तो इस फीचर को स्विच ऑफ ही रहने दें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Battery Life, Battery, Smartphone, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.