Android डिवाइस पर गेस्ट मोड एक्टिव करने का तरीका

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:13 IST
क्या आपको कभी अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन कुछ वक्त के लिए किसी दोस्त को देना पड़ा है। अगर आपने ऐसा किया है तो अक्सर ही आपके मन में प्राइवेसी को लेकर कई सवाल उठे होंगे। आपके दिमाग में ऐसे ख्याल जरूर आए होंगे कि वो शख्स आपके पर्सनल डेटा देख सकता है, हो सकता है कि वो आपके प्रेफरेंसज बदल डाले या फिर मैसेज व कॉन्टेक्ट डिलीट कर दे।

खुशी की बात यह है, एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप में पहले से गेस्ट मोड एक्टिव करने का ऑप्शन होता है। इसके जरिए आप बेहद ही आसानी से गेस्ट प्रोफाइल में जा सकते हैं। यह पर आपके मैसेज, ऐप्स और प्रेफरेंसेज जैसे निजी डेटा नहीं होंगे। यह विकल्प एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप को फिर से इंस्टॉल करने जैसा है। और जैसे ही आप अपने गूगल अकाउंट पर स्विच करते हैं, गेस्ट मोड में सेव हुआ सारा डेटा अपने आप डिलीट हो जाता है। इस फंक्शन के कारण आप बड़ी ही आसानी से किसी दूसरे शख्स को फिर से फोन इंस्तेमाल करने दे सकते हैं।
Advertisement
 
Android 5.0 Lollipop में ऐसे करें गेस्ट मोड एक्टिवेट:

1. सबसे पहले फोन के स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में नीचे की तरफ स्वाइप करके नोटिफिकेशन बार पेज खोल लें।
Advertisement

2. टॉप राइट में अवतार वाले आइकन को दो बार टैप करें।
Advertisement

3. अब आप तीन आइकन देख पाएंगे। आपका गूगल अकाउंट, एड गेस्ट और एड यूजर।

4. एड गेस्ट पर टैप करें।
Advertisement

अब आपका स्मार्टफोन गेस्ट मोड में स्विच कर जाएगा। ऐसे करने में कुछ वक्त लगेगा और संभव है कि फोन शुरुआत में थोड़ा धीमा भी हो जाए। हालांकि हमने Nexus 5 पर टेस्ट के दौरान पाया कि यह कुछ देर बाद ठीक से चलने लगा।
Advertisement

जब गेस्ट मोड का काम खत्म हो जाए, तो आप बड़ी ही आसानी से अपने गूगल अकाउंट पर वापस जा सकते हैं। एक बार फिर 1 और 2 नंबर में लिखी प्रक्रिया को दोहराएं। इसके बाद गूगल अकाउंट वाले आइकन पर टैप करें। ऐसा करते ही गेस्ट सेशन के दौरान सेव हुए सारा डेटा डिलीट हो जाएगा।

अगर आपके स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पहले से इन्सटॉल्ड नहीं है तो आपको प्री-लोडेड गेस्ट मोड के बारे में चेक करना चाहिए। Xiaomi, LG, Samsung और Huawei जैसे कुछ ब्रांड्स में पहले से ही ऐसे ऐप रहते हैं, जो आपको अपने फोन पर गेस्ट मोड एक्टिव करने देते हैं। हर ब्रांड में इसऐप को अलग नाम दिया गया है, इसलिए आप अपने फोन के ऐप ड्रॉअर में Kids' Mode या Guest Mode ऑप्शन को तलाशें। कुछ एंड्रॉयड फोन में गेस्ट मोड  
सिस्टम लेवल पर ही दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर LG G3 में भी गेस्ट मोड है, जिसे आप सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं। पहले सेटिंग्स में जाएं, इसके बाद जनरल ऑप्शन चुनें, फिर प्राइवेसी, यहां पर आप गेस्ट ऑप्शन देख सकते हैं।

अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं है, तो अपने पर्सनल डेटा को सेफ रखने के लिए कुछ ऐप्स को लॉक रखें। इस पर चर्चा अगले आर्टिकल में।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.