Honor X8b लॉन्च हुआ 108MP ट्रिपल कैमरा, 90Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

Honor X8b लॉन्च हुआ 108MP ट्रिपल कैमरा, 90Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor X8b फोन में 6.7 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन का डिस्प्ले 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • यह एंड्रॉयड 14 आधारित मैजिक ओएस 7.2 पर रन करता है।
विज्ञापन
Honor ने मिडरेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन Honor X8b लॉन्च किया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 6.8 इंच साइज का है। यह फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस है। इसके खास फीचर्स में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी शामिल है। आइए जानते हैं इसके प्राइस और फीचर्स के बारे में। 
 

Honor X8b Price

सउदी अरेबिया में कंपनी ने Honor X8b 240 डॉलर में लॉन्च किया है। फोन को मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और ग्लैमरस ग्रीन में लॉन्च किया गया है। अन्य मार्केट्स में फोन कब लॉन्च होगा, कंपनी ने इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। 
 

Honor X8b Specifications

Honor X8b के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। Snapdragon 680 चिपसेट लैस ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन के डाइमेंशन 161.05 x 74.55 x 6.78mm और वजन 166 ग्राम है। यह एंड्रॉयड 14 आधारित मैजिक ओएस 7.2 पर रन करता है। इसमें मैजिक कैप्सूल नोटिफिकेशन फीचर भी कंपनी ने दिया है। 

कैमरा की बात करें तो फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। जिसके लिए कंपनी ने इसमें पिल शेप कटआउट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ में सॉफ्ट LED फ्लैश भी दिया गया है। डिवाइस का रियर पैनल 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले मेन लेंस के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप कैरी करता है। सेकंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है, जबकि तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। 

हॉनर एक्स8बी में 4500mAh की बैटरी दी गई है। जिसके साथ में कंपनी ने 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन में 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0G, GPS, और USB-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2412x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »