Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस

इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन की बड़ी विशेषता 11,000 mAh की बैटरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2026 23:36 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 हो सकता है
  • Honor X80 Pro Max का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा
  • इस स्मार्टफोन की बड़ी विशेषता 11,000 mAh की बैटरी है

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है

Photo Credit: Honor

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor का नया स्मार्टफोन इस महीने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। Honor X80 Pro Max में 11,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 हो सकता है। इसमें शॉर्ट वीडियो प्लेबैक में सुधार और मेमोरी मैनेजमेंट के लिए Honor का Hummingbird Architecture 2.0 भी होगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में Honor ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन के डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 10,000 निट्स का होगा। कंपनी ने इसे स्मार्टफोन्स में सबसे ब्राइट डिस्प्ले बताया है। Honor X80 Pro Max का डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन की बड़ी विशेषता 11,000 mAh की बैटरी है। Honor का दावा है कि यह बैटरी परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर होगी। इस स्मार्टफोन में शॉर्ट वीडियो प्लेबैक में सुधार के लिए कंपनी का Hummingbird Architecture 2.0 दिया जाएगा। 

Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 हो सकता है। Honor X80 Pro Max को 22 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, रेड, ऑरेंज और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

हाल ही में Honor Play 11 Plus को पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,600 × 1,200 पिक्सल्स) है। यह डिस्प्ले DCI-P3 कलर सपोर्ट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6500 Elite है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपार्चर और 10x डिजिटल जूम तक के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Honor Play 11 Plus की 7,000 mAh की बैटरी फास्ट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.