11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Honor X80 Pro Max में 11,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2026 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor X80 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है
  • Honor X80 Pro Max में 11,000 mAh की बैटरी दी गई है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया स्मार्टफोन 11,000mAh की बैटरी के साथ सोमवार को लॉन्च किया गया है। Honor X70 Pro Max में कंपनी के किसी स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। Honor X80 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Honor X80 Pro Max का प्राइस

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। Honor X80 Pro Max के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये),  8 GB + 256 GB का CNY 2,199 (लगभग 30,800 रुपये), 8 GB + 512 GB का CNY 2,499 (लगभग 35,000 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 2,799 (लगभग 39,200 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Honor X80 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,280 × 2,788 पिक्सल्स) LTPS AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक HDR ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और Adreno 812 GPU है। Honor X80 Pro Max के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट और 10x डिजिटल जूम के साथ सिंगल 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4k/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, BeiDou और GPS के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर गायरोस्कोप, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं। Honor X80 Pro Max में 11,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 162.2 × 77 × 8.08 mm और भार लगभग 203 ग्राम का है। 
 

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 6 Gen 5

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

11000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,280x2,788 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.