इन कलर्स और स्टोरज में आएंगे Honor X60, X60 Pro, Tablet GT Pro, लॉन्च से पहले खुलासा

Honor ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह 16 अक्टूबर को चीन में Honor X60 सीरीज स्मार्टफोन्स को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Honor X60 में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी,जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है।
  • Honor X60 में Mediatek Dimensity 7025h चिप दी जाएगी।
  • Honor Tablet GT Pro में 12.3 इंच की डिस्प्ले, वाई-फाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

Honor X60 Pro में 12GB रैम मिलेगी।

Photo Credit: Honor

Honor ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह 16 अक्टूबर को चीन में Honor X60 सीरीज स्मार्टफोन्स को पेश करने वाला है। अब लॉन्च से पहले ब्रांड ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए Honor X60 और X60 Pro को उपलब्ध कर दिया है। इसके अलावा वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए आगामी टैबलेट Honor Tablet GT Pro भी लिस्टेड है। ऑफिशियल लिस्टिंग से Honor X60 सीरीज और Tablet GT Pro की स्टोरेज, रैम और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। आइए Honor X60 सीरीज और Honor Tablet GT Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor X60, Honor X60 Pro Colors Storage


Honor X60 और X60 Pro चार कॉन्फिगरेशन जैसे 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB में उपलब्ध होंगे। X60 एलिगेंट ब्लैक, हैहुकिंग और मून शैडो व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं X60 Pro बेसाल्ट ग्रे, बर्निंग ऑरेंज, स्काई ब्लू और एलिगेंट ब्लैक जैसे कलर्स में  उपलब्ध होगा। सिर्फ Honor X60 Pro का 12GB+512GB वेरिएंट चाइना मोबाइल Beidou सैटेलाइट एसएमएस कम्युनिकेशन सपोर्ट के साथ आएगा। इसलिए यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करने वाला दुनिया का पहला नॉन-फ्लैगशिप फोन होगा।


Advertisement
Honor X60 Specifications


हाल ही में आई रिपोर्ट में Honor X60 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। Honor X60 में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7025h चिप दी जाएगी। इसमें 12GB वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 35W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी से लैस होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड मैजिकओएस 8.0 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।  हालांकि, अभी तक Honor X60 Pro  के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।
 

Honor Tablet GT Pro Colors Storage


Honor Tablet GT Pro अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस टैबलेट में 12.3 इंच की डिस्प्ले और वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलेगा, जिसमें कोई सेलुलर वर्जन पेश नहीं किया गया है। हालांकि, पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। लिस्टिंग से कई कॉन्फिगरेशन जैसे 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 16GB+512GB का पता चला है। टैबलेट तीन कलर्स स्टार ब्लैक, मून शैडो व्हाइट और जीटी ब्लू में उपलब्ध होगा। Honor Tablet GT Pro, MagicPad 2 का रीब्रांडेड या थोड़ा मोडिफाइड वर्जन हो सकता है, जिसे जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि MagicPad 2 में 12.3 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले है और यह सिर्फ वाई-फाई वर्जन में उपलब्ध है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.