Honor X60 GT फोन 16GB तक रैम, 6300mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Honor X60 GT की शुरुआती कीमत 1,799 युआन (लगभग 21,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB+256GB वेरिएंट आता है।

Honor X60 GT फोन 16GB तक रैम, 6300mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

ख़ास बातें
  • इसकी शुरुआती कीमत 1,799 युआन (लगभग 21,000 रुपये) रखी गई है
  • इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है
  • अभी यह साफ नहीं है कि यह डिवाइस भारत या अन्य मार्केट्स में आएगा या नहीं
विज्ञापन
Honor ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Honor X60 GT लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के पावरफुल GT सीरीज का हिस्सा है और इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। X60 GT को खासतौर पर गेमिंग और परफॉर्मेंस-केंद्रित यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह 80W फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी जैसी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन के साथ आता है।
 

Honor X60 GT price, availability

Honor X60 GT को चीन में Titanium Shadow Silver, Titanium Shadow Blue और Phantom Night Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,799 युआन (लगभग 21,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB+256GB वेरिएंट आता है। इसके 12GB+512G और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1,999 युआन (करीब 23,400 रुपये) और 2,399 युआन (लगभग 28,000 रुपये) रखी गई है। अभी यह साफ नहीं है कि यह डिवाइस भारत या अन्य मार्केट्स में आएगा या नहीं।
 

Honor X60 GT specifications

डुअल-सिम Honor X60 GT MagicOS 9.0 पर चलता है, जो Android 15 बेस्ड है। इसमें 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर, DCI-P3 कलर गमट और 5000nits तक का पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। फोन को पावर देने का काम Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट का है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor X60 GT में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और एक 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है।

इसमें Honor की Qinghai Lake बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस 6,300mAh क्षमता का बैटरी पैक है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, फोन 0 से 100% तक लगभग 45 मिनट में चार्ज हो जाता है। इसके साथ फोन को IP65 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

Honor X60 GT में डुअल सिम 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, USB Type-C, 3.5mm ऑडियो जैक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.7mm है और इसका वजन 193 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »