Honor X50 GT के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

Honor X50 Pro में कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 429 ppi पिक्सल डेंसिटी होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Honor X50 Pro में कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Honor X50 Pro Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर पर काम करेगा।
  • Honor X50 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी जाएगी।

Honor X40 GT में 6.81 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने बीते साल अक्टूबर में चीनी बाजार में Honor X40 GT लॉन्च किया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी बाजार में इसका अपग्रेड वर्जन Honor X50 GT लेकर आ रही है। हाल ही में पता चला है कि आगामी ऑनर स्मार्टफोन जनवरी, 2024 में दस्तक दे सकता है। Honor GT-सीरीज प्रोडक्ट मैनेजर Raul Wei Xiaolong ने नई वीबो पोस्ट में Honor X50 GT नाम का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आगामी X50 GT यूजर्स को निराश नहीं करेगा। यह इस साल जुलाई मे पेश किए गए Honor X50 के तर्ज पर आएगा।

उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होगा, यह जनवरी 2024 में पेश हो सकता है। यह साफ नहीं है कि यह फ्लैगशिप फोन की Magic 6 सीरीज के साथ लॉन्च होगा या नहीं। एक चीनी लीकर के अनुसार, Honor X50 GT, Honor X50 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो कि जल्द ही चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा लग रहा है कि X50 Pro और X50 GT ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध होगा।


Honor X50 Pro / X50 GT के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Honor X50 Pro में कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 429 ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर पर काम करेगा। इस फोन में 35 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,800mAh की बैटरी दी जाएगी। X50 Pro एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Magic OS 7.2 पर काम करेगा। इस फोन में 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, फोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। ऐसा लग रहा है कि Honor अगले कुछ दिनों में Honor X50 GT के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान करेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  2. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  3. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  4. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  7. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  9. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.