Honor X50 GT लॉन्च हुआ 16GB रैम, 5800mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Honor X50 GT में 6.78 इंच का OLED कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है।

Honor X50 GT लॉन्च हुआ 16GB रैम, 5800mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor X50 GT में 6.78 इंच का OLED कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है।

ख़ास बातें
  • फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • इसके डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
  • सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस है।
विज्ञापन
Honor ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Honor X50 GT को लॉन्च किया है। यह फोन Honor X40 GT के सक्सेसर के तौर पर आया है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। Honor X50 GT में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Snapdragon 8 सीरीज के चिपसेट से लैस यह फोन 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करता है। फोन 5,800mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है जिसके साथ में 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसके प्राइस और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Honor X50 GT Price

Honor X50 GT को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसमें 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज के साथ शुरुआती वेरिएंट की कीमत CNY 2,100 (लगभग 25,000 रुपये) है। इसके मॉडल 16 जीबी रैम, और 1TB स्टोरेज तक जाते हैं। 1TB स्टोरेज वाले टॉप एंड वेरिएंट का प्राइस CNY 2,899 (लगभग 34,500 रुपये) है। फोन मिडनाइट ब्लैक, और स्टार विंग गॉड ऑफ वॉर कलर वेरिएंट्स में आता है। इसके लिए प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है जबकि ओपन सेल 9 जनवरी से शुरू होगी। 
 

Honor X50 GT Specifications

Honor X50 GT में 6.78 इंच का OLED कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। इसमें पंच होल डिजाइन है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जो फोन को सिक्योरिटी देता है। यह SGS फाइव स्टार ड्रॉप रसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह इसका मेन लेंस है। साथ में 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर भी दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 3X जूम सपोर्ट के साथ आता है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि फोटो को क्वालिटी भी इसमें कम नहीं होती है। सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस है। 

Honor X50 GT के प्रोसेसर को देखें तो यह Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ आता है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 1TB तक स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। फोन में 5100mm² वेपर चैम्बर है जिससे यह हीट कंट्रोल करता है। बैटरी कैपिसिटी के मामले में यह 5,800mAh की क्षमता के साथ आता है जिसके साथ में 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आता है जिस पर कंपनी ने MagicOS 7.2 की स्किन दी हुई है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »