Honor X10 5G स्मार्टफोन 20 मई को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Huawei के सब ब्रांड Honor ने ऐलान किया है कि उसका आगामी Honor X10 स्मार्टफोन 20 मई को लॉन्च होगा। इस ऐलान के साथ यह भी जानकारी दी गई है कि हॉनर एक्स10 स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क सपोर्ट मौजूद होगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 6 मई 2020 17:59 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग के अनुसार, Honor 10X में मिलेगा किरिन 820 प्रोसेसर
  • हॉनर एक्स10 में 4,200 एमएएच बैटरी होने का दावा
  • Honor 10X की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं

Honor 10X में हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Huawei के सब ब्रांड Honor ने ऐलान किया है कि उसका आगामी Honor X10 स्मार्टफोन 20 मई को लॉन्च होगा। इस ऐलान के साथ यह भी जानकारी दी गई है कि हॉनर एक्स10 स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क सपोर्ट मौजूद होगा। लंबे समय से इस स्मार्टफोन पर सस्पेंस बरकरार था, अब जाकर इस स्मार्टफोन को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। यह आगामी फोन TENAA और MIIT के पास सर्टिफिकेशन के लिए गया है। TENAA लिस्टिंग कारण लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ डिज़ाइन की जानकारी भी हासिल हुई है।

Honor ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo के जरिए आगामी Honor X10 के लॉन्च का ऐलान किया, जिसके साथ एक पोस्टर भी साझा किया गया है। दावा है कि आगामी स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। हॉनर ने इस पोस्टर के जरिए आगामी फोन में सिर्फ 5जी सपोर्ट होने का ही जिक्र किया है, लेकिन इस डिवाइस से जुड़ी ज्यादा जानकारी TENAA और MIIT वेबसाइट से हासिल हुई हैं जिस पर यह फोन लिस्ट हो चुका है।
Advertisement

MIIT लिस्टिंग के अनुसार, हॉनर एक्स10 फोन में किरिन 820 प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। वहीं, इस फोन में 6.63 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन मिलेगा। इस लिस्टिंग में हॉनर एक्स10 की तस्वीर भी लिस्ट है, जिसमें फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन का प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल Sony IMX600y होगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया जाएगा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल शूटर दिया जाएगा।

 


यह आगामी स्मार्टफोन केवल 8.8 एमएम पतला होगा, जिसमें 4,200 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। बैटरी में 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हॉनर एक्स10 में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह एंड्रॉयड 10 आधारित कस्टम स्किन पर काम करेगा।
Advertisement

हॉनर एक्स10 की कीमत क्या होगी? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Honor 10X, Honor 10X 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.