Honor V20 के नए टीजर लॉन्च से पहले जारी

हॉन्ग कॉन्ग में हॉनर वी20 को पेश करने के बाद Honor ने स्मार्टफोन की टीजर इमेज़ को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2018 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Honor V20 को इस सप्ताह के शुरुआत में किया गया था पेश
  • हॉनर वी20 में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होगा छेद
  • 26 दिसंबर को बीजिंग में आयोजित इवेंट में उठेगा फीचर्स से पर्दा

Honor V20 के नए टीजर लॉन्च से पहले जारी

Photo Credit: Weibo/Honor



Huawei के सब ब्रांड हॉनर का लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor V20 उर्फ View 20 को इस सप्ताह के शुरुआत में हॉन्ग कॉन्ग में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया गया था। हॉन्ग कॉन्ग में हॉनर वी20 को पेश करने के बाद Honor ने स्मार्टफोन की टीजर इमेज़ को जारी कर दिया है। तस्वीरों में Honor V20 का फ्रंट पैनल नजर आ रहा है। Honor V20 कंपनी का पहला फोन है जो सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद के साथ आता है। इस फोन के अन्य फीचर का खुलासा 26 दिसंबर को बीजिंग में होने वाले इवेंट में होगा।
Advertisement

कंपनी के ग्लोबल ट्विटर हैंडल से फोन को 22 जनवरी को ग्लोबल मार्केट (पेरिस) में पेश किए जाने की जानकारी दी गई। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर Honor ने हॉनर वी20 के फ्रंट पैनल की तस्वीरों को साझा किया है। टीजर इमेज़ को देखने से केवल डिस्प्ले पर बायीं तरफ एक छोटा सा छेद नजर आ रहा है। हॉनर ने कुछ समय पहले इस बात की घोषणा की थी कि सेल्फी सेंसर के लिए दिए छेद का व्यास 4.5 मिलीमीटर होगा।

तीन अलग-अलग रंग के टीजर से इस बात का संकेत मिल रहा है कि Honor V20 उर्फ View 20 को तीन रंग में उतारा जा सकता है। हॉनर के इस फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ज़्यादा है, जोकि इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 कैमरा सेंसर है। यह 1/2.0 इंच सीमॉस सेंसर, 4-इन-1 लाइट फ्यूज़न, 4 टाइम्स सेंसर एचडीआर और एआई क्षमता के साथ आता है।
Advertisement

Honor V20 में कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह स्मार्टफोन हॉनर लिंक टर्बो फीचर से लैस होगा। इस तकनीक की मदद से इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह वाई-फाई और एलटीई की जुगलबंदी के ज़रिए संभव होगा। यह तकनीक बेहतरीन नतीजे के लिए एआई क्षमता को इस्तेमाल लाती है। कुछ समय पहले सामने आए टीजर से यह बात सामने आई थी कि हैंडसेट में जीपीयू टर्बो गेमिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor V20, Honor V20 Specifications, Honor, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.