हॉनर सेल: Honor 9 Lite और Honor 7X के साथ मिल रहे हैं ये ऑफर

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को हॉनर स्टोर सेकेंड एनिवर्सरी सेल का आगाज़ किया। सेल में कई स्मार्टफोन छूट और कैशबैक ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। ऐसे ही ऑफर हॉनर ब्रांड के एक्सेसरी के साथ भी दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 मार्च 2018 11:18 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट के लिए मोबीक्विक से भुगतान करने पर 15 प्रतिशत सुपरकैश
  • Honor 7X के 64 जीबी वेरिएंट पर मिल सकती है 2,000 रुपये की छूट
  • Honor 7X का 32 जीबी वेरिएंट फ्री कवर के साथ उपलब्ध है
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को हॉनर स्टोर सेकेंड एनिवर्सरी सेल का आगाज़ किया। सेल में कई स्मार्टफोन छूट और कैशबैक ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। ऐसे ही ऑफर हॉनर ब्रांड के एक्सेसरी के साथ भी दिए जा रहे हैं। सेल का आगाज़ 21 मार्च को हुआ और यह 23 मार्च तक चलेगी। ऑफर का फायदा एक्सक्लूसिव तौर पर Honor के ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। Honor sale में Honor 9 Lite और Honor 7X को ऑफर के साथ खरीदने का मौका है। इसके अलावा हॉनर के पावर बैंक भी सस्ते में मिल जाएंगे। चीनी कंपनी ने सेल के लिए मोबाइल वॉलेट मोबीक्विक के साथ साझेदारी भी की है। ग्राहकों को 15 प्रतिशत तक सुपरकैश मिलेगा। सर्वाधिक राशि 3,000 रुपये की है।

हॉनर सेल में हॉनर 9 लाइट खरीदने वाले ग्राहकों को मोबीक्विक के ज़रिए भुगतान करने पर 15 प्रतिशत सुपरकैश मिलेगा। वहीं, Honor 7X का 32 जीबी वेरिएंट फ्री कवर के साथ उपलब्ध है। दूसरी तरफ, हॉनर 7एक्स का 64 जीबी वेरिएंट डिस्काउंट कूपन के साथ उपलब्ध है। यह कूपन 1,000 रुपये का है और इसके लिए HONORBDAY1K प्रोमोकोड इस्तेमाल करना होगा। ग्राहकों के पास HONORBDAY2K कोड इस्तेमाल करके 2,000 रुपये की छूट पाने का भी मौका है, हालांकि इसकी संख्या सीमित है।
Advertisement

स्मार्टफोन के अलावा 10000 एमएएच वाला Honor Power bank APO8Q  ग्राहकों के लिए 999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी एमआरपी 999 रुपये है। हॉनर 6एक्स और हॉनर 8 लाइट के लिए पीसी केस और फ्लिप कवर खरीदने वाले ग्राहकों को 90 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। दोनों ही फोन के लिए पीसी केस मात्र 29 रुपये (एमआरपी 299 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, Honor 8 Lite और Honor 6X के फ्लिप कवर क्रमशः 99 रुपये (एमआरपी 599 रुपये) और 49 रुपये (एमआरपी 399 रुपये) में उपलब्ध है। इसी तरह से हुवावे क्विक चार्जर एपी32 को 499 रुपये (एमआरपी 999 रुपये) में बेचा जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.