मोबाइल से निकला नाचता हुआ कैमरा! Honor Robot Phone के हैंड्स-ऑन फोटो वायरल, देखें

हॉनर रोबोट फोन का कैमरा गिंबल जैसी तकनीक से लैस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने दुनिया का पहला रोबोट फोन आखिरकार पेश कर दिया है
  • फोन में से कैमरा खुद बाहर निकल कर आता है
  • इस तरह की क्षमता के साथ यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है

हॉनर रोबोट फोन एक बार फिर से सुर्खियों में है।

Photo Credit: Honor

हॉनर रोबोट फोन (Honor Robot Phone) एक बार फिर से सुर्खियों में है। कंपनी ने बीते अक्टूबर को इस फोन को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया था। लेकिन उस वक्त फोन का रोबोट कैमरा काम करते हुए किसी ने नहीं देखा था। अब एक और इवेंट के दौरान यह नजर आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे रोबोट आर्म फोन से बाहर निकल कर आती है और इस पर लगा कैमरा कैसे नाचने लगता है। फोन के हैंड्स-ऑन इमेज लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं फोन के बारे में और अधिक डिटेल। 

Honor ने दुनिया का पहला रोबोट फोन आखिरकार पेश कर दिया है। कुछ ही समय पहले कॉन्सेप्ट के रूप में आए इस फोन के अब हैंड्स ऑन इमेज ऑनलाइन छाए हुए हैं। Weibo पर इसके ये फोटो लीक हुए हैं। Honor User Carnival की ये फोटो बताई जा रही है। यह फोन AI के साथ-साथ रोबोटिक्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें फोटो खींचने, वीडियो बनाने के लिए फोन में से कैमरा खुद बाहर निकल कर आता है और यहां-वहां नाचने लगता है। कहा जा रहा है कि यह फोन यूजर के हाव-भाव भी स्कैन कर लेता है और उसी के अनुसार यूजर से इंटरैक्ट कर सकता है। 

Photo Credit: Weibo/ Squad Leader Huang

हॉनर रोबोट फोन का कैमरा गिंबल जैसी तकनीक से लैस है। इस तरह की क्षमता के साथ यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। कैमरा जब फोल्डेड रहता है तो यह एक साधारण स्मार्टफोन का कैमरा लगता है। लेकिन एक बटन प्रेस करते ही खेल शुरू हो जाता है। कैमरा फोन से बाहर आकर रोबोट आर्म पर नाचने लगता है। 

कई लोगों को यह बड़े काम का लग रहा है। उदाहरण के लिए इस तरह के कैमरा सिस्टम से अब सेल्फी रियर मेन कैमरा से भी ली जा सकेगी जो पहले से कहीं ज्यादा हाई क्वालिटी इमेज होगी। चूंकि फोन में कैमरा आर्म मोटर के साथ आती है, तो इससे वीडियो रिकॉर्डिंग पहले से कहीं ज्यादा स्टेबल तरीके से रिकॉर्ड की जा सकेगी। चूंकि इसमें AI भी लगा है इसलिए यह खुद ही भांप लेगा कि सब्जेक्ट कहां है, लाइटिंग कैसी है और पिक्चर कैसे एन्हांस करनी है। अब यूजर को स्मार्टफोन को सेट करने की जरूरत नहीं होगी। चाहे फोन जमीन पर रखा हो या जेब में। कैमरा खुद ही यह तय कर लेगा कि सब्जेक्ट किस तरफ है। MWC 2026 में इसके बारे में और अधिक डिटेल्स पता चलने की उम्मीद है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.