Honor ने Magic 7 Pro के लिए लॉन्च की प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट, जानें सबकुछ

Honor ने Honor Magic 7 Pro स्मार्टफोन के लिए तैयार की गई दो प्रोफेशनल इमेजिंग किट पेश की हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Magic 7 Pro में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।
  • Magic 7 Pro में 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OVH9000 प्राइमरी कैमरा है।
  • Magic 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Honor Magic 7 Pro में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने Honor Magic 7 Pro स्मार्टफोन के लिए तैयार की गई दो प्रोफेशनल इमेजिंग किट पेश की हैं। इन्हें फोटोग्राफी किट और फिल्टर किट में बांटा गया है। फोटोग्राफी पैकेज में मोबाइल फोटोग्राफी कैपेसिटी को बेहतर करने के लिए एक फोन केस, लेंस हुड, फोन लेनयार्ड और फिल लाइट शामिल है।  फिल्टर पैकेज 5 अलग-अलग लेंस के साथ आता है। फिलहाल ये पैकेज अभी तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं हुए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor ने इसके अलावा घोषणा की है कि Magic 7 सीरीज के लिए अपडेट दिसंबर के आखिर तक जारी किया जाएगा जो इसकी एआई इमेजिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर इसे स्मार्टफोन फोटोग्राफी में बेहतर तरीके से शामिल करेगा। Magic 6 और Magic 5 सीरीज के लिए अपडेट भी दिसंबर और जनवरी के आखिर में आएंगे, जिनमें उनकी पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।


Honor Magic 7 Pro Specifications


Honor Magic 7 Pro बाजार में अक्टूबर को पेश किया गया था। Magic 7 Pro के रियर में f/1.4-f/2.0 वेरिएबल अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OVH9000 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 100x डिजिटल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। फ्लिकर सेंसर इमेजिंग कैपेसिटी को बेहतर बनाता है। वहीं फ्रंट में अपग्रेड 3डी फेशियल रिकग्निशन और पोर्ट्रेट ऑप्टिमाइजेशन के लिए टीओएफ डेप्थ सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Magic 7 Pro में 6.8 इंच की क्वाड कर्व्ड LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 1–120Hz और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ सेकेंड जनरेशन 3nm आर्किटेक्चर है। इस फोन में 5850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए यह फोन IP68/IP69 रेटिंग से लैस है। Magic 7 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 5,699 युआन (लगभग 67,300 रुपये) है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.