Honor ने 8mm बॉडी में फिट कर दी 10,000mAh बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुए Power 2 के स्पेसिफिकेशन्स

Honor Power 2 इस साल अप्रैल में लॉन्च हुए Honor Power का सक्सेसर होगा, जो 8,000mAh बैटरी के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 19:46 IST
ख़ास बातें
  • Honor Power 2 में 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है
  • 8mm मोटी ड्रॉप-रेसिस्टेंट बॉडी के साथ आ सकता है फोन
  • 10,000mAh कैपेसिटी का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद

Honor Power (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है Honor Power 2

Photo Credit: Honor

Honor जल्द ही अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन - Honor Power 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है और नए लीक्स इस डिवाइस के बारे में दिलचस्प डिटेल्स सामने ला रहे हैं। यह फोन 10,000mAh तक की विशाल बैटरी के साथ आ सकता है, जो इसे अब तक के सबसे लॉन्ग-लास्टिंग स्मार्टफोन्स में से एक बना सकता है। खास बात ये है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई कथित तौर पर सिर्फ 8mm होगी, यानी Honor ने बैटरी और डिजाइन के बीच जबरदस्त बैलेंस हासिल किया है।

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आए लीक के अनुसार, Honor Power 2 में 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और ड्रॉप-रेसिस्टेंट बॉडी जैसे फीचर्स शामिल होंगे। फोन को पावर देगा MediaTek का आने वाला Dimensity 8500 चिपसेट, जो अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है। यानी ये फोन परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों के मामले में हाई-क्लास स्पेक्स ऑफर कर सकता है।

Advertisement

वहीं, Honor डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत बड़ी बैटरी होगी। DSC के मुताबिक, Honor Power 2 में 10,000mAh कैपेसिटी का पैक मिलेगा। इतनी बैटरी के फोन को कम से कम दो दिन तक चलाने की उम्मीद की जा सकती है। अभी तक इतनी बैटरी कुछ चाइनीज कंपनी के रग्ड फोन में देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार Honor ने यहां एक और कमाल किया है। लीक कहता है कि इस बड़ी बैटरी को मात्र 8mm मोटी बॉडी में फिट किया गया है।

Honor Power 2 इस साल अप्रैल में लॉन्च हुए Honor Power का सक्सेसर होगा, जो 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फिलहाल लीक ने अपकमिंग फोन के चार्जिंग आउटपुट के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि ये पिछले मॉडल के समान या उससे ज्यादा होगी।

पुराने मॉडल में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया था, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट मौजूद था। परफॉर्मेंस के लिए Honor Power में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट था। पीछे 50MP + 5MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.