Honor Play 4T होगा 9 अप्रैल को लॉन्च, Honor 30 और Honor 30 Pro से उठेगा 15 अप्रैल को पर्दा

Honor Play 4T के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होने की जानकारी मिली है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

Honor Play 4T होगा 9 अप्रैल को लॉन्च, Honor 30 और Honor 30 Pro से उठेगा 15 अप्रैल को पर्दा
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है Honor Play 4T
  • Honor 30 परिवार का Honor 30S स्मार्टफोन पहले हो चुका है लॉन्च
  • ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं Honor के तीनों स्मार्टफोन
विज्ञापन
Honor Play 4T से 9 अप्रैल को पर्दा उठाया जाएगा, जबकि Honor 30 और Honor 30 Pro 15 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे। इसका खुलासा Huawei के सब ब्रांड Honor ने किया है। दोनों ही जानकारियां कंपनी के द्वारा चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Weibo पर दी गई है। हॉनर प्ले 4टी को कथित तौर पर चीनी रेगुलेटर TENAA की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में तीन रियर कैमरे, 3,900 एमएएच बैटरी और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

Honor ने वीबो पर एक टीज़र पोस्टर ज़ारी करके Honor Play 4T के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है। पोस्टर में लिखा है कि फोन से 9 अप्रैल को पर्दा उठ जाएगा। इसके अतिरिक्त फोन को टीना पर लिस्ट भी किया गया है। यहां पर हॉनर प्ले 4टी हैंडसेट के लिए AQM-AL10 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है।

इसी तरह से Honor 30 और Honor 30 Pro के लॉन्च की तारीख का भी खुलासा Weibo पर ज़ारी एक टीज़र पोस्ट से हुआ है। दोनों ही फोन से 15 अप्रैल को पर्दा उठेगा।
 

Honor Play 4T specifications (expected)

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, हॉनर प्ले 4टी एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड पैनल है। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए नॉच है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 128 जीबी या 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। फोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा।

इसके अतिरिक्त टीना लिस्टिंग में फोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होने की जानकारी मिली है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में 3,900 एमएएच की बैटरी भी होगी। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ और जीपीएस का ज़िक्र है। हॉनर प्ले 4टी का डाइमेंशन 157.4x73.2x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। इसके अलावा फोन के ब्लैक और ग्रीन वेरिएंट होने की जानकारी दी गई है।

Honor 30, Honor 30 Pro
अब बात हॉनर 30 और हॉनर 30 प्रो की। फोन के टीज़र पोस्टर में पर्पल वेरिएंट है। यह फोन के चार वेरिएंट में से एक होगा। पुरानी रिपोर्ट में इस फोन के ब्लू, पिंक, पर्पल और सिल्वर कलर वेरिएंट लाए जाने की जानकारी मिली थी।

भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि कंपनी Honor Play 4T और Honor 30 सीरीज़ के फोन को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  2. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  3. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  4. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  5. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  6. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  7. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  8. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  10. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »