Honor Play 4T Pro, Honor Play 4T हुए लॉन्च: जानें स्पेसिफिकेशन

Honor Play 4T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है और इसके विपरीत Honor Play 4T डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। दोनों लेटेस्ट Honor फोन के कैमरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ आते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2020 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 4T Pro में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले आती है
  • होल-पंच डिस्प्ले से लैस है स्टैंडर्ड Honor Play 4T स्मार्टफोन
  • हॉनर प्ले 4टी प्रो और हॉनर प्ले 4टी में शामिल है 4,000 एमएएच बैटरी

Honor Play 4T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है

Honor 4T Pro और Honor Play 4T हुआवे के सब-ब्रांड के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के नए सदस्यों के रूप में लॉन्च हो गए हैं। हॉनर प्ले 4टी प्रो वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। वहीं, दूसरी ओर हॉनर प्ले 4टी को कंपनी ने होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। हॉनर प्ले 4टी प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है और इसके विपरीत हॉनर प्ले 4टी डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। दोनों लेटेस्ट Honor फोन के कैमरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट से लैस हैं। दोनों नए Honor Play 4T मॉडल के बैक में ग्रेडिएंट फिनिश है और यह कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आते हैं।
 

Honor Play 4T Pro, Honor Play 4T price, availability details

हॉनर प्ले 4टी प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,200 रुपये) है। वहीं, इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। Honor Play 4T Pro को ब्लू, एमरल्ड और ब्लैक रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। नया हॉनर फोन VMall के जरिए आज से खरीद के लिए उपलब्ध है।

बात करें स्टैंडर्ड Honor Play 4T की। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,900 रुपये) है। स्मार्टफोन ब्लैक और एमरल्ड रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है और यह 14 अप्रैल से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी।

Honor Play 4T Pro और Honor Play 4T के ग्लोबल लॉन्च और कीमत पर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। 
Advertisement
 

Honor Play 4T Pro specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) ऑनर प्ले 4टी प्रो में Android 9 Pie पर आधारित Magic UI 2.1 शामिल है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। हॉनर प्ले 4टी प्रो एआरएम माली-जी 52 एमपी 6 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ आने वाले ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 810 चिपसेट से लैस है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Honor Play 4T Pro में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Honor Play 4T Pro में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन का आयाम 157.4x73.2x7.75 मिलिमीटर है और इसका वज़न 165 ग्राम है।
 

Honor Play 4T specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) ऑनर प्ले 4टी में Android 9 Pie पर आधारित Magic UI 2.1 शामिल है। फोन में 6.39 इंच का एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। हॉनर प्ले 4टी में एआरएम माली-जी51 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710A चिपसेट दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
Advertisement
 

Honor Play 4T में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Honor Play 4T में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का आयाम 159.81x76.13x8.13 मिलिमीटर है और इसका वज़न 176 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.