Honor Play 4T सीरीज़ के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक, टीज़र ज़ारी

Honor ने खुलासा किया है कि Honor Play 4T Pro में किरिन 810 प्रोसेसर होगा। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Honor Play 4T सीरीज़ के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक, टीज़र ज़ारी

Honor 30 सीरीज़ के बाकी फोन भी जल्द होंगे लॉन्च

ख़ास बातें
  • 9 अप्रैल को लॉन्च होगी Honor Play 4T सीरीज़
  • Honor Play 4T Pro में मौजूद होगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है हॉनर प्ले 4टी प्रो
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor पिछले कुछ समय से दो स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है। ये हैं Honor 30 सीरीज़ और Honor Play 4T सीरीज़। हालांकि, कंपनी ने हॉनर 30 लाइनअप को लेकर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन हॉनर प्ले 4टी सीरीज़ को लेकर कई बातें सामने आ चुकी हैं। इस सीरीज़ के हैंडसेट से 9 अप्रैल को पर्दा उठेगा, यह जानकारी भी पहले ही मिल चुकी है। अब जाकर कंपनी ने आगे आकर स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी साझा की है।

Honor ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए अगामी Honor Play 4T सीरीज़ के प्रमुख स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया है। कंपनी ने खुलासा किया है कि हॉनर प्ले 4टी प्रो में किरिन 810 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा।

हाल ही में यह डिवाइस चीनी वेबसाइट JD.com और Suning.com पर भी लिस्ट हुए थे। इस लिस्टिंग में कहा गया था कि हॉनर प्ले 4टी प्रो फोन तीन रंगों के विकल्प में आएगा। वहीं, हॉनर प्ले 4टी फोन केवल हरे रंग के साथ लिस्ट था।

इस लिस्टिंग में यह भी खुलासा हुआ था कि हॉनर प्ले 4टी प्रो में ओलेड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। हॉनर प्ले 4टी फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

इसके अलावा हॉनर 4टी प्रो की TENAA लिस्टिंग भी सामने आ चुकी है। इससे फोन में 6.3 इंच का ओलेड डिस्प्ले और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच होने की जानकारी मिली थी। लिस्टिंग में फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का भी ज़िक्र था। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिए जाने का दावा है।

अब हॉनर प्ले 4टी सीरीज़ को लॉन्च होने में ज्यादा दिन भी बाकी नहीं रहे हैं। यानी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन से रूबरू होने में देर नहीं लगेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor Play 4T, Honor Play 4T Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »