5000mAh बैटरी और डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस Honor Play 30 Plus 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

फोन 16 दिसंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 31 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 20:55 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 30 Plus 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्‍च हो गया है
  • कंपनी ने इसे एंट्री-लेवल 5G फोन के तौर पर ऑफर किया है
  • ऑनर का यह नया फोन चार अलग-अलग कलर ऑप्‍शंस में आता है

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। इसे सपोर्ट करने के लिए 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

Honor Play 30 Plus 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्‍च हो गया है। कंपनी ने इसे एंट्री-लेवल 5G के तौर पर ऑफर किया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ आता है और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। Honor Play 30 Plus 5G स्‍मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एक डुअल रियर कैमरा यूनिट है। मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। ऑनर का यह नया फोन चार अलग-अलग कलर ऑप्‍शंस में आता है। Honor Play 30 Plus 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Honor Play 30 Plus 5G के प्राइस और उपलब्‍धता 

Honor Play 30 Plus 5G की कीमत 4GB+128GB स्टोरेज ऑप्‍शन के लिए CNY 1,099 (लगभग 13,100 रुपये) से शुरू होती है। इस फोन के 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल भी हैं। इनकी कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,500 रुपये) और CNY 1,499 (लगभग 17,900 रुपये) है।
Advertisement

यह डिवाइस चार्म सी ब्लू, डॉन गोल्ड और टाइटेनियम एम्प्टी सिल्वर कलर्स के अलावा मैजिक नाइट ब्लैक शेड में है। फोन 16 दिसंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 31 दिसंबर से शुरू होगी।
 

Honor Play 30 Plus 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करने वाला Honor Play 30 Plus 5G एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड मैजिक UI 5.0 पर चलता है। फोन में 6.74 इंच का TFT LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1,600x720 पिक्सल और डिस्‍प्‍ले एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 20:9 है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन की स्क्रीन TUV रीनलैंड सर्टिफाइड है। इससे फोन से निकलने वाली नीली रोशनी का आंखों पर कम असर पड़ता है। 
Advertisement

Honor Play 30 Plus 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 SoC की ताकत है। यह 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। स्टोरेज को SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है, लेकिन फोन में इसके लिए डेडिकेटेड स्लॉट नहीं है। यानी उस सिचुएशन में एक सिम लगाने का ऑप्‍शन ही बचेगा। 

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। इसे सपोर्ट करने के लिए 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है। कैमरा ऐप में पोट्रेट मोड, पैनारोमा, HDR, वॉइस कंट्रोल फोटोग्राफी और AI फोटोग्राफी जैसे फीचर मिलते हैं। 
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो फोन में ब्लूटूथ v5.1, GPS, AGPS, OTG, USB टाइप C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac दिए गए हैं। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। बैटरी 5,000mAh की है, जो 22.5W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.