4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेगा Honor Play 20, जानें प्राइस

Honor Play 20 स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, तब फोन में तीन कॉन्फिग्रेशन्स पेश किए गए थे, जिसमें बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 20 में पहले 128 जीबी ही स्टोरेज मौजूद थी
  • हॉनर प्ले 20 में अब मिलेगी 64 जीबी स्टोरेज भी
  • फोन में मौजूद है 4 जीबी रैम
Honor Play 20 स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, तब फोन में तीन कॉन्फिग्रेशन्स पेश किए गए थे, जिसमें बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज था। कंपनी ने रैम में तीन विकल्प पेश किए थे। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन का एक नया वेरिएंट पेश किया है, अब यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेगा। अब आपको रैम विकल्प के साथ स्टोरेज विकल्प को भी चुनने की आज़ादी मिलेगी। बता दें, इस फोन में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं।
 

Honor Play 20 price

Honor Play 20 के नए 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 9,342 रुपये) है। इसके अलावा, फोन के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 899 (लगभग 10,551 रुपये) है। वहीं, फोन का 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,099 (लगभग 12,899 रुपये) में आता है और फोन का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,420 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया यह फोन चार कलर ऑप्शन्स में आता है, जो Magic Night Black, Iceland White, Aurora Blue और Titanium Silver।
 

Honor Play 20 specifications

डुअल-सिम हॉनर प्ले 20 फोन Android 10 पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मिलता है। इसके अलावा, हॉनर प्ले 20 स्मार्टफोन UNISOC T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.