6GB रैम, 4800mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ Honor Magic4 Lite 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

यह स्‍मार्टफोन उसी डिजाइन को फॉलो करता है, जो Honor X30/Honor X9 5G को दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 11:04 IST
ख़ास बातें
  • यह Honor X30/Honor X9 5G जैसी डिवाइसेज का रीबैज्‍ड मॉडल है
  • इसे अभी फ्रांस में लॉन्‍च किया गया है
  • Honor Magic4 Lite 5G को तीन कलर ऑप्‍शन में लाया गया है

फोन में 6.81 इंच का पंच-होल डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले बेजल पतले हैं, जिससे पूरी स्‍क्रीन उभरकर सामने आती है।

इंडियन स्‍मार्टफोन मार्केट में ऑनर (Honor) जिस तेजी से छाई थी, उसी रफ्तार से सिमटती भी गई। हालांकि यह ब्रैंड अपने होम मार्केट चीन और बाकी देशों में डिवाइसेज लॉन्‍च करता रहता है। इंडिया में भी अलग-अलग सेगमेंट में यह दिखाई देता है, लेकिन आक्रामकता ज्‍यादा नहीं है। बहरहाल, ऑनर आज Honor Play 6T स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रहा है, उससे पहले कंपनी ने खामोशी के साथ Honor Magic4 Lite 5G को लॉन्‍च कर दिया है। यह सिर्फ नाम से नया है, असल में Honor X30/Honor X9 5G जैसी डिवाइसेज का रीबैज्‍ड मॉडल है। फ‍िलहाल सिर्फ फ्रांस में उपलब्‍ध है। ग्‍लोबल मार्केट्स में यह कब दस्‍तक देगा, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 

Honor Magic4 Lite 5G को तीन कलर ऑप्‍शन- ओशन ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर में लाया गया है। हालांकि इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह स्‍मार्टफोन उसी डिजाइन को फॉलो करता है, जो Honor X30/Honor X9 5G को दिया गया है। फोन में 6.81 इंच का पंच-होल डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले बेजल पतले हैं, जिससे पूरी स्‍क्रीन उभरकर सामने आती है। Honor Magic4 Lite में फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्‍प्‍ले में LCD पैनल यूज हुआ है। 
Advertisement

यह डिवाइस स्‍नैपड्रैगन 695 ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर से लैस है। फोन को सिंगल रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन 6+128GB में लाया गया है। Honor Magic4 Lite में 4800mAh की बैटरी है, जो 66वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है। इसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्‍सल का है, जिसे सपोर्ट करने के लिए 2-2 मेगापिक्‍सल के मैक्रो और डेप्‍थ सेंसर दिए गए हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। 

इसके अलावा ऑनर आज चीन में Honor Play 6T को लॉन्‍च करने वाली है। कंपनी ने पिछले साल Honor Play 5T को लॉन्‍च किया था, जिसकी जगह अब 6T लेने जा रहा है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हो सकता है। फोन को स्‍नैपड्रैगन 680 या मीडियाटेक के डाइमेंसिटी प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। फोन में 4000एमएएच बैटरी दी जा सकती है, जो फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Honor Play 6T में 48MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। यह सिर्फ अनुमान हैं। फोन के सटीक स्‍पेसिफ‍िकेशंस आज सामने आ जाएंगे। इसी के साथ कीमतों का खुलासा भी हो जाएगा। कंपनी Honor Play 6T Pro को भी आज लॉन्‍च करने जा रही है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.