Honor Magic 8 Pro Air जल्द होगा लॉन्च, 5,500mAh हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 22:32 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 8 Pro Air में 5,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है

पिछले वर्ष अक्टूबर में Honor Magic 8 Pro को लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Honor Magic 8 Pro Air में 5,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Honor Magic 8 Pro को चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Honor ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को 19 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में 'Pro in the Air' टैगलाइन है, जिससे यह संकेत मिल रहा है इस स्मार्टफोन की थिकनेस कम होने के साथ यह Pro मॉडल का परफॉर्मेंस देगा। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500k का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर कुछ पोस्ट्स में टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने Honor Magic 8 Pro Air का डिजाइन और इमेजेज शेयर की हैं। इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें बैक पैनल पर डुअल LED फ्लैश दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के दायीं ओर वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन हैं। 

Honor Magic 8 Pro Air में 5,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.1 mm की हो सकती है। Honor Magic 8 Pro में 6.71-इंच 1.5K OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। यह Android 16 पर बेस्ड Magic UI 10 पर चलता है।  इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Honor Magic 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB टाइप C पोर्ट के विकल्प हैं। Honor Magic 8 Pro में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.