• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Magic 7 स्मार्टफोन सीरीज ने मचाई धूम, 'फर्स्ट डे सेल' में कंपनी की बल्ले बल्ले

Honor Magic 7 स्मार्टफोन सीरीज ने मचाई धूम, 'फर्स्ट डे सेल' में कंपनी की बल्ले-बल्ले

सेल 8 नवंबर को शुरू हुई थी।

Honor Magic 7 स्मार्टफोन सीरीज ने मचाई धूम, 'फर्स्ट डे सेल' में कंपनी की बल्ले-बल्ले

Photo Credit: Honor

Honor Magic 7 को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • सीरीज की पहले दिन की सेल ब्रांड के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रही है।
  • इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।
  • हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।
विज्ञापन
Honor Magic 7 स्मार्टफोन को चाइनीज फोन मेकर ने पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। कंपनी की यह सीरीज लॉन्च से पहले भी काफी चर्चा में रही है। अब लॉन्च के बाद कंपनी ने दावा किया है कि यह सेल्स के मामले में इसकी सबसे सफल सीरीज बन गई है। कंपनी का कहना है कि Honor Magic 7 सीरीज की पहले दिन की सेल ब्रांड के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रही है। सीरीज में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है जो कि बहुत पावरफुल प्रोसेसर बताया जाता है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Honor Magic 7 सीरीज की सेल 8 नवंबर को शुरू हुई थी। कंपनी के अनुसार, यह सीरीज फर्स्ट डे सेल के मामले में अब तक की सबसे सफल सीरीज साबित (via) हुई है। 8 नवंबर को सुबह 10 बजे सेल शुरू होने के बाद कस्टमर्स ने इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में तेजी से रुचि दिखाई और धड़ाधड़ यूनिट्स बिके। Honor Magic 7 को कंपनी ने पांच आकर्षक रंगों- Sunrise Gold, Moon Shadow Grey, Snowy White, Sky Blue, और Velvet Black में लॉन्च किया है, जबकि Honor Magic 7 Pro में Sunrise Gold को छोड़कर ऊपर बताए सभी कलर शेड्स में मिलते हैं।

Honor Magic 7, Honor Magic 7 Pro Price
Honor Magic 7 के 12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 4,499 युआन (लगभग 53,100 रुपये) है। जबकि Honor Magic 7 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 5,699 युआन (लगभग 67,300 रुपये) है।

 

Honor Magic 7, Honor Magic 7 Pro Specifications

Honor Magic 7 में 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,264 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं, Honor Magic 7 Pro में समान फीचर्स के साथ 6.8-इंच का फुल-एचडी+ (1,280 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले है। दोनों फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करते हैं जो 16GB तक रैम और 1TB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं। 

Honor Magic 7 और Magic 7 Pro 1/1.3-इंच 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 50-मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड शूटर से लैस हैं। दोनों हैंडसेट के फ्रंट कैमरे में 50 मेगापिक्सल सेंसर हैं। Honor Magic 7 में 5,650mAh की बैटरी है, जबकि Magic 7 Pro में 5,850mAh की बैटरी है। ये 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। दोनों हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »