Honor ने लॉन्च किए Play 7T और Play 7T Pro, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इनमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ 8 GB का RAM है। इन स्मार्टफोन्स को तीन कलर्स में लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 17:38 IST
ख़ास बातें
  • इनमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है
  • कंपनी ने इनके इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है
  • स्मार्टफोन मार्केट में पिछले कुछ तिमाहियों से मंदी है

इन स्मार्टफोन्स को तीन कलर्स में लॉन्च किया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Honor ने अपने नए स्मार्टफोन्स Play 7T और Honor Play 7T को लॉन्च किया है। इनमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ 8 GB का RAM है। इन स्मार्टफोन्स को तीन कलर्स में चीन में लॉन्च किया गया है। 

Honor Play 7T के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज का प्राइस 1,099 युआन (लगभग 13,100 रुपये) और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का 1,299 युआन (लगभग 15,500 रुपये) है। ये मैजिक नाइट ब्लैक, टाइटेनियम स्काई सिल्वर और सी ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Honor Play 7T Pro के 128 GB वेरिएंट का प्राइस 1,499 युआन (लगभग 17,900 रुपये) और 256 GB वेरिएंट का 1,699 युआन (लगभग 20,300 रुपये) है। इसे स्टार ड्रीम सिल्वर, इंक जेड ब्लू और फैंटम नाइट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इनके इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है।  
 

Honor Play 7T के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 12 बेस्ड MagicUI 6.1 और डुअल सिम कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है। इसका 6.74 इंच TFT LCD डिस्प्ले 1,600x720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक मोनोक्रोमैटिक टेम्परेचर फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, USB Type-C पोर्ट, GPS, OTG और 3.5 mm का ऑडियो जैक शामिल हैं। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 22.5 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 167.48×76.85×8.27 mm और वजन 196 ग्राम है।

Honor Play 7T Pro के स्पेसिफिकेशंस

इसमें प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज कैपेसिटी Honor Play 7T के समान हैं। इसका 6.7 इंच का LTPS LCD डिस्प्ले 2,388x1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका रियर कैमरा सेटअप भी Honor Play 7T के जैसा है। हालांकि, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 4,000 mAh की है। Honor ने हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में अपनी Magic 5 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में Honor Magic 5 और Honor Magic 5 Pro मॉडल शामिल हैं। इन्हें Honor Magic Vs के साथ लॉन्च किया गया था। यह चीन के बाहर लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 12

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Battery, Honor, Market, Camera, Software, Price, Display, China, Device

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.