Honor 9X Pro हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे और तीन रियर कैमरों से लैस

Honor 9X Pro: हॉनर 9एक्स प्रो के स्केमैटिक लीक हो गया है। स्केमैटिक के लीक होने से हॉनर ब्रांड के इस हैंडसेट के कुछ फीचर्स के बारे में पता चला है।

Honor 9X Pro हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे और तीन रियर कैमरों से लैस

Honor 9X Pro हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरों से लैस

ख़ास बातें
  • Honor 9X Pro में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • हॉनर 9एक्स में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • हॉनर 9एक्स प्रो में हो सकता है किरिन 810 चिपसेट का इस्तेमाल
विज्ञापन
Honor 9X को लेकर इस बात की पुष्टि हो गई है कि इस स्मार्टफोन को 23 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में सामने आए एक लीक से हॉनर 9एक्स प्रो के कुछ फीचर्स के बारे में पता चला है। पिछले हफ्ते, हॉनर 9एक्स के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हुई थी। रिटेल बॉक्स पर मल्टी-कलर डिज़ाइन की झलक देखने को मिली थी। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन में ग्रेडिएंट फिनिश का इस्तेमाल होगा। कंपनी पहले ही स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर चुकी है। अब हॉनर 9एक्स प्रो का स्केमैटिक लीक हो गया है जिससे इस बात का पता चला है कि स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले और फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

हॉनर 9एक्स प्रो के स्केमैटिक को टिप्स्टर इवान ब्लास द्वारा लीक किया गया है। स्केमैटिक से इस बात का पता चला है कि अगर हॉनर 9एक्स से तुलना की जाए तो हॉनर 9एक्स प्रो में बड़ा डिस्प्ले हो सकता है। वहीं, फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे और हॉनर 9एक्स की तरह इसमें भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है।

स्केमैटिक से पता चला है कि फोन के निचले हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक को जगह मिलेगी। पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन से इस बात का पता चला था कि हॉनर 9एक्स प्रो में 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा डेप्थ सेंसर होगा। फोन में 6.5 या 6.7 इंच का एलसीडी पैनल हो सकता है।

हॉनर ब्रांड के इस स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले महीने लॉन्च हुए हुवावे नोवा 5 में भी ऑक्टा-कोर किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था। उम्मीद है कि हॉनर 9एक्स सीरीज़ के फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई के लेटेस्ट वर्जन पर चलेंगे। हॉनर 9एक्स प्रो में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे दिया जा सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन में हॉनर 9एक्स प्रो में 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक, 4,000 एमएएच बैटरी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 9X Pro, Honor 9X Pro Leaked
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »