Honor 9N दे पाएगा Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 और Moto G6 को चुनौती?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार हॉनर 9एन की तुलना शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 और मोटो जी6 के साथ की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2018 13:14 IST
ख़ास बातें
  • 11,999 रुपये से शुरू होती है Honor 9N की कीमत
  • Moto G6 की कीमत 13,999 रुपये से शुरू
  • Redmi Note 5 Pro की कीमत 14,999 रुपये से शुरू
Honor 9N के आने के बाद भारत में किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में लंबे समय से चल रही जंग और मज़ेदार हो गई है। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Honor 9N हैंडसेट 'नॉच फुलव्यू' डिस्प्ले, बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले डिज़ाइन, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 12 लेयर प्रीमियम ग्लास डिज़ाइन और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है। कंपनी ने इस फोन भारत में लॉन्च करते वक्त कहा कि इस फोन को भारत में बनाया गया है। यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। देखा जाए तो मार्केट में Honor 9N की भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 और Moto G6 जैसे स्मार्टफोन से होगी।

हमने अपने पाठकों की सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार हॉनर 9एन की तुलना शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 और मोटो जी6 के साथ की है।
Advertisement
 

Honor 9N vs Redmi Note 5 Pro vs Asus ZenFone Max Pro M1 vs Moto G6: भारत में कीमत

हॉनर 9एन के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। हॉनर 9एन का 4 जीबी रैम  और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसका 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 17,999 रुपये का है। Honor 9N को लेवेंडर पर्पल, सेफायर ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और रॉबिन एग ब्लू रंग में बेचा जाएगा।

Moto G6 की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
Advertisement

दूसरी तरफ, Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है।

वहीं, ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद पाएंगे। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि भविष्य में हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत होगी 14,999 रुपये।
Advertisement
 

हॉनर 9एन बनाम मोटो जी6 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1: स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 9एन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Honor 9N एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है, जिसके टॉप पर दिया गया है ईएमयूआई 8.0। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 जीपीयू दिया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

Honor 9N में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। इसमें एचडीआर, टाइम लैप्स और बर्स्ट मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर ब्यूटी मोड से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

Honor 9N (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी है। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फीचर दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर है।
Advertisement

Moto G6 में 5.7 इंच की मैक्स विज़न आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस (1080x2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है, सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका साथ देता है एड्रेनो 506 जीपीयू। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी या 4 जीबी। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।


Moto G6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। कंपनी ने कैमरे में स्लोमोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, बोकेह डेप्थ-ऑफ-फील्ड पोर्ट्रेट मोड और टेक्स्ट स्कैनर मोड होने की बात कही है। टेक्स्ट स्कैनर मोड तस्वीर को टेक्स्ट में कनवर्ट करता है। वहीं, स्पॉट कलर मोड में यूज़र सिर्फ एक ऑब्जेक्ट के कलर को रिटेन कर सकते हैं, बाकी तस्वीर मोनोक्रोम हो जाएगी। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ ग्रुप सेल्फी मोड के साथ आता है। फ्रंट और रियर कैमरे में कंपनी का फेस फिल्टर्स फीचर भी है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, भारत में स्टोरेज पर आधारित मोटो जी6 के दो वेरिएंट होंगे- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। मोटो जी6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.5x72.4x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 167 ग्राम। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। इसके साथ टर्बोपावर चार्जर दिया गया है।

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।


Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।


Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

 
 
Honor हॉनर 9एन बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम मोटो जी6 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.84 इंच5.99 इंच5.70 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
हाइसिलिकॉन किरिन 659क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636स्नैपड्रैगन 450क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3000 एमएएच5000 एमएएच3000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.0 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.845.995.705.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:918:918:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
432404424-
प्रोटेक्शन टाइप
--गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
हाइसिलिकॉन किरिन 659क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636स्नैपड्रैगन 450क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2562000128128

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीदोहरी एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.2)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
-एलईडीएलईडीएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
EMUI 8.0--MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
नहीं-हांनहीं
माइक्रो यूएसबी
हां--हां
सिम की संख्या
2222
Wi-Fi Direct
हांहांहांहां
यूएसबी टाइप सी
--हां-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
---नहीं
यूएसबी ओटीजी
---हां
Mobile High-Definition Link (MHL)
---नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां-हां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां-हां
जायरोस्कोप
-हांहांहां
3डी फेस रिकग्निशन
---नहीं
बैरोमीटर
---नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
---नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Huawei, Asus, Xiaomi, Motorola

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.