Honor 9N की फ्लैश सेल आज, मिलेंगे ढेरों ऑफर्स

Honor 9N पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ है। दरअसल, चीन में लॉन्च किए गए Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार है। हॉनर 9एन की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और hihonor.com पर होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 अगस्त 2018 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart और hihonor.com पर मिलेगा Honor 9N
  • हॉनर 9एन की भारत में शुरुआती कीमत 11,999 रुपये
  • Honor 9N के 3 जीबी रैम वेरिएंट की फ्लैश सेल होगी आज
Honor 9N पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ है। दरअसल, चीन में लॉन्च किए गए Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार है। Honor 9N हैंडसेट। हॉनर 9एन की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और hihonor.com पर होगी। बता दें कि यह फ्लैश सेल केवल Honor 9N के 3 जीबी रैम वेरिएंट के लिए है। हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब-ब्रांड हॉनर का यह हैंडसेट डिस्प्ले नॉच और ग्लोसी बैक पैनल के साथ आता है। हॉनर 9एन 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। अन्य किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तरह Honor 9N में भी आपको दो रियर कैमरे, एआर लेंस और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। हॉनर 9एन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस दाम में यह स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M1, Redmi Note 5 Pro और Moto G6 समेत कई अन्य हैंडसेट से मुकाबला करता है।
 

Honor 9N की भारत में कीमत

हॉनर 9एन की भारत में कीमत 11,999 रुपये है। इस दाम में आपको 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Honor 9N का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। आज केवल 3 जीबी रैम की फ्लैश सेल होगी, बता दें कि 4 जीबी रैम वेरिएंट पहले ही ओपन सेल में बेचा जा रहा है। Honor 9N खरीदने वाले ग्राहकों को Reliance Jio की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक ऑफर के साथ 100 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। 1,200 रुपये का Myntra वाउचर भी दिया जाएगा।
 

Honor 9N स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 9एन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Honor 9N एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है, जिसके टॉप पर दिया गया है ईएमयूआई 8.0। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 जीपीयू दिया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

Honor 9N में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। इसमें एचडीआर, टाइम लैप्स और बर्स्ट मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर ब्यूटी मोड से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

Honor 9N (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी है। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फीचर दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well built
  • Sleek design
  • Vivid display
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average cameras
  • Middling performance
  • Software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.