Honor 9i अब ग्रेफाइट ब्लैक रंग में भी उपलब्ध

अब तक ग्राहक दो फ्रंट और दो रियर कैमरे वाले हॉनर 9आई को सिर्फ प्रेस्टीज गोल्ड रंग में खरीद पा रही थे। अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने हॉनर9 आई के ग्रेफाइट कलर वेरिएंट को उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 नवंबर 2017 16:18 IST
ख़ास बातें
  • इस रंग में हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध
  • अन्य कलर वेरिएंट की तरह यह भी 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • सबसे अहम खासियत फ्रंट और रियर पैनल पर दिए गए दो-दो कैमरे हैं
अक्टूबर महीने की शुरुआत में हुवावे के टर्मिनल ब्रांड हॉनर ने भारत में चार कैमरे वाले स्मार्टफोन Honor 9i को लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने हैंडसेट को प्रेस्टीज गोल्ड, ऑरोरा ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराने की बात कही थी। हालांकि, अब तक ग्राहक दो फ्रंट और दो रियर कैमरे वाले हॉनर 9आई को सिर्फ प्रेस्टीज गोल्ड रंग में खरीद पा रही थे। अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने हॉनर9 आई के ग्रेफाइट कलर वेरिएंट को उपलब्ध करा दिया है।

इस रंग में हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 9 नवंबर से उपलब्ध है। अन्य कलर वेरिएंट की तरह यह भी 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि खबर लिखे जाने वक्त इस हैंडसेट का सिर्फ ग्रेफाइट ब्लैक वेरिएंट ही स्टॉक में उपलब्ध था। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट और रियर पैनल पर दिए गए दो-दो कैमरे हैं, यानी आपको कुल चार कैमरे मिलेंगे। हैंडसेट में फुलविज़न डिस्प्ले भी दिया गया है।
Advertisement


Honor 9i के फीचर

मौज़ूदा चलन की तरह हॉनर 9आई में आपको फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगा जो इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। हॉनर 9आई की दूसरी खासियत चार कैमरे हैं। दोनों ही पैनल पर दिए गए दो कैमरे की मदद से आप बोकेह शॉट और पोर्ट्रेट शॉट ले पाएंगे। Huawei 8 Pro की तरह हॉनर 9आई में तस्वीरें लेने के बाद फोकस एडजस्ट करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यूज़र अलग-अलग बोकेह इफेक्ट में से भी चुन पाएंगे।
Advertisement
 

Honor 9i के स्पेसिफिकेशन

इसमें 5.9 इंच फुलएचडी स्क्रीन है। रिज़ॉल्यूशन 2160 x1080 पिक्सल है। यह मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। कैमरा सेटअप वर्टिकल है और  एलईडी फ्लैश को एंटीना बैंड में ही इंटीग्रेट किया गया है। दोनों सेंसर पीडीएएफ और ऑटोफोकस के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए आगे की तरफ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर हैं जो फिक्स्ड फोकल लेंस और लाइट फ्लैश से लैस हैं।

इस स्मार्टफोन में 2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दी गई है। हॉनर का यह फोन एंड्रॉयड 7.0 आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है जिसके साधारण इस्तेमाल के साथ 2 दिन तक की स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

हॉनर के इस फोन में कई जेस्चर आधारित मोड भी दिए गए हैं जिसका लक्ष्य स्मार्टफोन को ज़्यादा आकर्षक बनाना है। जैसे स्क्रीन पर S उकेरने से एक ऊपर से नीचे तक एक आर्टिकल की तरह लंबा स्क्रीनशॉट कैद हो जाता है। एक उंगल से दो बार टैप करने पर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है जबकि दो उंगलियों से स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन  में ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास सपोर्ट और एनएफसी सपोर्ट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Striking display
  • Selfie flash
  • Feature-rich OS
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 9i, Honor 9i India, Honor 9i Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.