24GB रैम और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor 90 GT स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Honor 90 GT Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP Sony IMX906 मेन रियर कैमरा सेंसर जैसी खासियतों से लैस आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 21:54 IST
ख़ास बातें
  • 12GB + 256GB से लेकर 24GB रैम + 1TB तक कॉन्फिगरेशन में आता है Honor 90 GT
  • इसकी चीन में शुरुआती कीमत 2,599 युआन (करीब रुपये) है
  • इसमें Snapdragon 8 Gen 2, 5,200mAh की बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग शामिल

Honor 90 GT के टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (करीब 44,200 रुपये) है

Honor 90 GT को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने गुरुवार को अपने घरेलू बाजार में आयोजित एक इवेंट में इस स्मार्टफोन और एक नए Honor Pad 9 टैबलेट के साथ कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए। नया Honor 90 GT डिवाइस Honor 80 GT का सक्सेसर है और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP Sony IMX906 मेन रियर कैमरा सेंसर जैसी खासियतों से लैस आता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honor 90 GT price

Honor 90 GT को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें से बेस 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 2,599 युआन (करीब 31,000 रुपये) है। इसके 16GB + 256GB स्टोरेज और 16GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः 2,899 युआन (करीब 34,600 रुपये) और 3,199 युआन (करीब 38,200 रुपये) है। एक टॉप-ऑफ-द-लाइन 24GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी कीमत 3,699 युआन (करीब 44,200 रुपये) रखी गई है। 

Honor 90 GT को ब्लैक, गोल्ड और एक खास GT ब्लू (लेदर टेक्सचर्ड बैक पैनल के साथ) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Honor 90 GT specifications

डुअल-सिम Honor 90 GT फोन Android 14 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर चलता है। इसमें 6.6-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। 90 GT Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।
Advertisement

रियर में एक आयातकार  कैमरा मॉड्यूल में तीन LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप शामिल है। सेटअप में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 मेन सेंसर और 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Honor 90 GT में 5,200mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक 3D वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम और एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर को शामिल किया गया है। फोन में RF एन्हांसमेंट C1 चिप दिया गया है और यह डुअल स्पीकर व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.