Honor 8X की बिक्री होगी अमेज़न पर, यह हो सकती है कीमत

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट Honor 7X के अपग्रेड Honor 8X को भारत में 16 अक्टूबर को उतारने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2018 12:35 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8एक्स पहले ही चीन में हो चुका है लॉन्च
  • Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 एफ प्रोसेसर हुआ है इस्तेमाल
  • 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है हॉनर 8एक्स में
Huawei के सब-ब्रांड Honor ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट Honor 7X के अपग्रेड Honor 8X को भारत में 16 अक्टूबर को उतारने की तैयारी कर ली है। अब न्यूज एजेंसी IANS ने इंडस्ट्री के सूत्रो के हवाले से हॉनर 8एक्स की बिक्री और कीमत के संबंध में बड़ा खुलासा किया है। दावा किया गया है कि Honor 8X एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़ॉन इंडिया पर मिलेगा और इसकी कीमत 20,000-23,000 रुपये के बीच होगी।

बता दें कि हॉनर 8एक्स को बीते महीने चीन में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में Honor 8X की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,700 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है। 6 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) है।
Advertisement
 

Honor 8X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आता है। अब बात कैमरा की। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 160.4x76.6x7.8 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Honor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.