Honor 8X भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8एक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2018 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8X है दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
  • 6.5 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले से लैस है हॉनर 8एक्स
  • फोन में iPhone X की तरह डिस्प्ले नॉच है

Honor 8X की कीमत 14,999 रुपये से शुरू

त्योहारी सीज़न के दौरान हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Honor 8X उतारा है। याद रहे कि Honor 8X स्मार्टफोन को बीते महीने ही चीन में Honor 8X Max के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा यह कंपनी के लोकप्रिय Honor 7X का अपग्रेड है। हॉनर 8एक्स की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में iPhone X की तरह डिस्प्ले नॉच है। स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले फीचर्स मौजूद हैं। यूजर को एआर स्टीकर्स, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और सुपर नाइट सीन जैसे फीचर मिलेंगे।
 

Honor 8X की कीमत और उपलब्धता

हॉनर 8एक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को बेचा जाएगा। Honor 8X के दो और वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, और इनकी कीमतें क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। फोन की बिक्री 24 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी वेबसाइट पर होगी।
Advertisement
 

Honor 8X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 8एक्स के तीन वेरिएंट होंगे जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।

अब बात कैमरा सेटअप की। पिछळे हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी है। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 160.4x76.6x7.8 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.