हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन हॉनर 8 लाइट भारत में लॉन्च कर दिया है। हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन 12 मई से देशभर में हॉनर इंडिया के सभी पार्टनर स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अभी फोन ब्लैक कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा जबकि ब्लू कलर वेरिएंट को इसी महीने बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मई 2017 12:13 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 लाइट में 3000 एमएएच की बैटरी है
  • इस फोन मे 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • फोन की कीमत 17,999 रुपये है
हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन हॉनर 8 लाइट भारत में लॉन्च कर दिया है। हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन 12 मई से देशभर में हॉनर इंडिया के सभी पार्टनर स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अभी फोन ब्लैक कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा जबकि ब्लू कलर वेरिएंट को इसी महीने बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। हॉनर 8 लाइट की सबसे अहम खासियत है इसमें मौज़ूद ईएमयूआई 3.0 ओएस जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है।

याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को फरवरी में सबसे पहले फिनलैंड में लॉन्च किया गया था। हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन, हॉनर 8 का कमज़ोर वेरिएंट है। फिनलैंड में इसकी कीमत 269 यूरो (करीब 19,600 रुपये)  रखी गई थी।
Advertisement

( यह भी पढ़ें: हॉनर 8 लाइट में है कितना दम, जानें )

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 8 लाइट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें कंपनी के अपने किरिन 655 ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है।  स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप के तौर पर हॉनर 8 लाइट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस से लैस है। इसके सेल्फीकैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। फोन का वज़न 147 ग्राम है जबकि मोटाई 7.6 एमएम है।
Advertisement

फोन में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दांयीं तरफ़ दिए गए हैं। जबकि बांयीं तरफ एक हाइब्रिड डुअल-सिम ट्रे है। यूज़र दो नैनो सिम या एक नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड विकल्प चुन सकते हैं। फोन के डिज़ाइन को हॉनर 8 की तुलना में कुछ बदला गया है। उदाहरण के लिए, हॉनर 8 लाइट के निचले हिस्से पर दो स्पीकर ग्रिल हैं और इसमें ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो सॉकेट है। जबकि हॉनर 8 में नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल और कनेक्टर दिया गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Runs Android Nougat out of the box
  • Camera performance is good
  • Bad
  • No quick charging
  • Lacks WiFi ac support
  • Slippery to hold
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 655

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 8 lite launch, honor 8 lite specification

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.