Honor 7X में क्या-कुछ है खास

साल खत्म होने से पहले हॉनर ने अपने लोकप्रिय हॉनर 6एक्स के अपग्रेड को पेश करने की तैयारी कर ली है। दावा है कि यह खूबसूरत डिस्प्ले, बेहतर कैमरे और पावरफुल सेटअप के साथ आएगा। नए हॉनर 7एक्स को दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाना है। हमने हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इसके साथ कुछ वक्त बिताया है। हमें Honor 7X पहली नज़र में कैसा लगा? आइए बताते हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 21 नवंबर 2017 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Honor 7X में नए ऑक्टा-कोर किरिन 659 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है
  • इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है
  • हॉनर 6एक्स की तरह इस फोन में भी दो रियर कैमरे हैं
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने इस साल कुछ बेहद ही लोकप्रिय स्मार्टफोन मार्केट में उतारे हैं। इनमें से एक है दो रियर कैमरे वाला हॉनर 6एक्स, जिसे साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वहीं, वनप्लस 5 के जवाब में कंपनी ने हॉनर 8 प्रो को उतारा था। कंपनी का आखिरी प्रोडक्ट था हॉनर 9आई। यह चार कैमरे वाला स्मार्टफोन है। दो पिछले हिस्से पर और दो आगे की तरफ।

साल खत्म होने से पहले हॉनर ने अपने लोकप्रिय हॉनर 6एक्स के अपग्रेड को पेश करने की तैयारी कर ली है। दावा है कि यह खूबसूरत डिस्प्ले, बेहतर कैमरे और पावरफुल सेटअप के साथ आएगा। नए हॉनर 7एक्स को दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाना है। हमने हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इसके साथ कुछ वक्त बिताया है। हमें Honor 7X पहली नज़र में कैसा लगा? आइए बताते हैं।
Advertisement


मेटल यूनीबॉडी से फोन को मजबूती मिलती है और एहसास सॉलिड रहता है।  मैट ब्लैक फिनिश के कारण ग्रिप भी अच्छी रहती है। बटन की पोजीशन बढ़िया है। सभी पोर्ट निचले हिस्से पर हैं। हॉनर ने फोन में 3.5 एमएम हेडफोन सॉकेट दिया है जो अच्छी बात है। लेकिन फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नहीं देखकर निराशा हुई। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का पूरे फ्रंट पैनल पर बोलबाला है। यह दिखने में अच्छा है, लेकिन 5.93 इंच की स्क्रीन के कारण एक हाथ से इस्तेमाल के दौरान हर किनारे तक पहुंच पाना आसान नहीं है। फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के कारण डिस्प्ले काफी शार्प लगता है। कलर्स भी पंची हैं।
Advertisement

फोन के पिछले हिस्से से हॉनर 8 प्रो की झलक मिलती है। एंटीना बैंड को टॉप और निचले हिस्से पर जगह मिली है। हॉनर ने पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है और इस तक पहुंचना आसान है।
 

Honor 7X में नए ऑक्टा-कोर किरिन 659 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। याद रहे कि Honor 6X 15,000 रुपये के प्राइस रेंज में दो रियर कैमरे के साथ आने वाले शुरुआती हैंडसेट में से एक है। हॉनर 7एक्स में भी कंपनी ने यही रणनीति अपनाई है। लेकिन इस बार रियर हिस्से का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का हो गया है। सेकेंडरी कैमरा अब भी 2 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ आंकने का काम करेगा। कैमरा ऐप भी बदला-बदला सा है, इसके बारे में हम विस्तार से आपको रिव्यू में बताएंगे।
Advertisement

Honor 7X को बेहद ही आक्रामक कीमत में लॉन्च करने की बात कही गई है। इतना साफ है कि कंपनी इस फोन की कीमत ऐसी रखेगी जो सीधे तौर पर Xiaomi Mi A1, Redmi Note 4 और Moto G5S Plus के लिए चुनौती होगी। चीन में हॉनर 7एक्स का 64 जीबी वेरिएंट 1,699 चीनी युआन (करीब 16,850 रुपये) है। भारत में भी इसी के आसपास कीमत रहने की उम्मीद है। याद रहे कि हॉनर 6एक्स को भी इसी कीमत में लॉन्च किया गया था। देखा जाए तो हॉनर 7एक्स बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है, ऐसे में कीमत में भी बहुत ज़्यादा अंतर नहीं होगा। हॉनर को भी आक्रामक कीमत के लिए जाना जाता है। कंपनी ने हॉनर 8 प्रो के साथ भी ऐसा किया था। वनप्लस 5 की तुलना में इस फोन की कीमत भी कम थी और स्पेसिफिकेशन भी ज़्यादा दमदार थे।
Advertisement

हम आने वाले हफ्तों में हॉनर 7एक्स के हर फीचर और स्पेसिफिकेशन की टेस्टिंग करेंगे। इसके बाद विस्तृत रिव्यू के साथ आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.