Honor 7S होगा 'किफायती' स्मार्टफोन, लीक हुए फोन के स्पेसिफिकेशन

Huawei ब्रांड के Honor 7S के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। कंपनी सस्ते स्मार्टफोन रेंज में Honor 7S ला रही है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर Honor 7S लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 मई 2018 16:16 IST
Huawei ब्रांड के Honor 7S के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। कंपनी सस्ते स्मार्टफोन रेंज में Honor 7S ला रही है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर Honor 7S लिस्ट किया गया है। साथ ही इसकी तस्वीरें भी जर्मन सोर्स से लीक हुई हैं। इससे इशारा मिलता है कि Honor 7S जल्द ही बाज़ार में अपनी जगह बनाने वाला है। चीन और यूरोप में इसकी दस्तक जल्द मानी जा रही है। बता दें कि यह स्मार्टफोन Honor 7A  की दस्तक के ठीक बाद आ रहा है, जिसकी कीमत 799 चीनी युआन (8,400 रुपये) है।

TENAA साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 7S डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी विकल्प है। हैंडसेट को सर्टिपिकेशन 18 अप्रैल को दिया गया है। मॉडल नंबर है डीयूए-टीएल00 और स्पेसिफिकेशन के मामले में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। विनफ्यूचर.डीई ने इसके स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया है। कहा गया है कि फोन की कीमत जीबीपी 100 (तकरीबन 9060 रुपये) होगी। साथ ही फोन ब्लैक, ब्लू और शैंपेन गोल्ड रंग विकल्प में आएगा।

लीक हुई जानकारी में Honor 7S 5.45 इंच के आईपीएस एचडी+ डिस्प्ले से लैस होकर आएगा। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर काम करेगा। जुगलबंदी के लिए दिए जा सकते हैं 2 जीबी रैम। साथ ही हैंडसेट के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। दोनों सेंसर में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट दिया गया है, जिससे कम रोशनी में बेहतर फोटॉग्रफी का मज़ा लिया जा सके।

Honor 7S में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया जा सकता है। इसे 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव होगा। स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। साथ ही हैंडसेट फेस अनलॉक फीचर के साथ भी आएगा। फोन में 3020 एमएएच की बैटरी होगी। इसका कुल वज़न 142 ग्राम होगा। सटीक जानकारी के लिए आपको फोन के लॉन्च होने तक का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 7S specifications, Honor 7S, Honor, Huawei, TENAA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.