Honor 7S आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Huawei के हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन Honor 7S आज भारत में लॉन्च होगा। हॉनर 7एस का लॉन्च इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा। Honor 7S को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हैंडसेट इस साल ही लॉन्च हुए Honor Play 7 का भारतीय अवतार है।

Honor 7S आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर से लैस होगा Honor 7S
  • Honor 7S चीन में लॉन्च हुए हॉनर प्ले 7 की तरह होगा
  • इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन Honor 7S आज भारत में लॉन्च होगा। हॉनर 7एस का लॉन्च इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा। Honor 7S को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हैंडसेट इस साल ही लॉन्च हुए Honor Play 7 का भारतीय अवतार है। उम्मीद है कि लॉन्च के दौरान ही हॉनर 7एस की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठेगा। कुछ दिन पहले ही हॉनर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर से इस बात की पुष्टि हुई कि Honor 7S में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा।

दूसरी तरफ, कुछ दिनों पहले कंपनी ने हॉनर 7एस को पाकिस्तान में लॉन्च किया था। इस मार्केट में हॉनर के स्मार्टफोन की कीमत 14,499 PKR (लगभग 8,400 रुपये) है। भारत में Honor 7S की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लॉन्च से पहले कंपनी की वेबसाइट पर Spin to Win कॉन्टेस्ट को शुरू किया गया है। इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले ग्राहकों को Honor 7S, Honor Play, Honor 9N, और Honor Band 3 को जीतने का मौका मिल रहा है। आप चाहें तो घर बैठे Honor 7S Launch की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको इस आर्टिकल में इंबेड किए गए वीडियो पर प्ले बटन को क्लिक करें।

 

Honor 7S के कथित स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7एस को पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट को पावर देने का काम करती है 3020 एमएएच की बैटरी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। Honor 7S हैंडसेट आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। यह डिस्प्ले पर ब्लू लाइट फिल्टर ले आता है जिससे पढ़ने में आसानी होती है। इसके अलावा Honor ने लाउडर ईयरपीस होने की बात की है जिससे वॉयस कॉल के दौरान ज़्यादा साफ आवाज़ सुनाई देगी। हॉनर 7एस में आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक है। फोन में बुनियादी सेंसर के साथ-साथ पावर देने के लिए मौजूद है 3,020 एमएएच की बैटरी।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good-looking and easy to handle
  • Bright, vibrant screen
  • कमियां
  • Performance is severely lacking
  • Extremely weak cameras
  • Unreliable face recognition
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »