Honor 7S बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने चुपचाप अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 7एस को लॉन्च कर दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए बजट स्मार्टफोन Honor Play 7 का ही एक वेरिएंट है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मई 2018 14:40 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम हॉनर 7एस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है
  • इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने चुपचाप अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 7एस को लॉन्च कर दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए बजट स्मार्टफोन Honor Play 7 का ही एक वेरिएंट है। ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन और फीचर हॉनर प्ले 7 वाले हैं। लेकिन Honor 7S में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जबकि हॉनर प्ले 7 में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 18:9 डिस्प्ले, 3020 एमएएच बैटरी और एलईडी फ्लैश शामिल हैं।

Honor 7S को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस हैंडसेट को लॉन्च करने की जानकारी पाकिस्तानी वेबसाइट MoreNews द्वारा दी गई है। पाकिस्तान में Honor 7S को 14,499 पाकिस्तानी रुपये में बेचा जा रहा है।
 

Honor 7S स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7एस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट को पावर देने का काम करती है 3020 एमएएच की बैटरी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। Honor 7S हैंडसेट आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। यह डिस्प्ले पर ब्लू लाइट फिल्टर ले आता है जिससे पढ़ने में आसानी होती है। इसके अलावा Honor ने लाउडर ईयरपीस होने की बात की है जिससे वॉयस कॉल के दौरान ज़्यादा साफ आवाज़ सुनाई देगी।
Advertisement

याद रहे कि Honor 7A और Honor 7C को हाल ही में भारत में क्रमशः 8,999 रुपये और 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Honor 7A को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट और हॉनर 7सी को अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा। हालांकि, दोनों ही बजट स्मार्टफोन हॉनर की अपने ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Bright, vibrant screen
  • Bad
  • Performance is severely lacking
  • Extremely weak cameras
  • Unreliable face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Huawei, Honor 7S

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.