Honor 7C हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

अमेजन इंडिया पर Honor 7C का 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट 9499 रुपये में और 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट 11,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

Honor 7C हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Honor 7C अमेजन इंडिया पर बिक रहा है सस्ते में

ख़ास बातें
  • Honor 7C की कीमत अब 9,499 रुपये से शुरू
  • हॉनर 7सी एचडी+ 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है
  • हॉनर 7सी एचडी+ 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के Honor 7C स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। Honor 7C नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर बेचा जा रहा है। हॉनर 7सी के दोनों वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। अमेजन इंडिया पर Honor 7C का 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट 9499 रुपये में और 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट 11,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

हॉनर 7सी की कीमत में कटौती को लेकर गैजेट्स 360 ने Honor India से संपर्क किया है। अभी साफ नहीं है कि Honor 7C की कीमत में अस्थाई रूप से या फिर स्थाई रूप से कटौती की गई है। हालांकि, कंपनी की अपनी HiHonor वेबसाइट पर 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट अब भी लॉन्च वाली कीमत में ही लिस्ट हैं। इच्छुक ग्राहक इस फोन को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। जियो यूजर को 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा और 2200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा।
 

Huawei Honor 7C की कीमत

लॉन्च के वक्त Honor 7C के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9999 रुपये बताई गई थी। 11,999 रुपये में इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा।


हॉनर 7सी के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 268 पिक्सल प्रति इंच है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। हॉनर 7सी के दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। बैटरी 3000 एमएएच की है।

हुवावे हॉनर 7सी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, 3जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek design
  • Face unlock is quick and accurate
  • Good build quality
  • कमियां
  • Average cameras
  • Bloat and lag in the UI
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 7C price cut, Honor, Huawei Honor 7C
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »