हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर मिलेगा, लॉन्च की तारीख जानें

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 जनवरी 2017 16:14 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन भारत में अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • फोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है
  • हॉनर 6एक्स का 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में उपलब्ध होगा
हुवावे टर्मिनल के सब-ब्रांड हॉनर ने सीईएस 2017 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने हाल ही में इनवाइट भेजकर भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि हॉनर 6एक्स एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसके अलावा लॉन्च की तारीख का भी पता चल गया है।

अमेज़नडॉटकॉम पर हॉनर 6एक्स को एक टीज़र तस्वीर के साथ एक नए पेज पर लिस्ट किया गया है। इसमें 24 जनवरी को डुअल रियर कैमरे वाले नए हॉनर प्रोडक्ट के उपलब्ध होने की जानकारी है।  इसके अलावा इसके अमेज़न पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होने के बारे में भी पता चला है।
 

दरअसल, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। इसके बाद हॉनर 6एक्स के संबंध में कंपनी ने सीईएस 2017 में ऐलान किया कि इसे जल्द ही अन्य मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें भारत भी शामिल है।

(पढ़ें: हॉनर 6एक्स की पहली झलक)

हमने सीईएस की घोषणा से पहले मुंबई में हैंडसेट की चीनी यूनिट के साथ थोड़ा वक्त बिताया। आप इसकी पहली झलक के बारे में जान सकते हैं। भारत में हॉनर 6एक्स के दो वेरिएंट आएंगे। एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और दूसरे में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी।
Advertisement

हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप का है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3270 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 655

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor mobile, Honor smartphone, Honor 6x sale, amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.