Honor 30 सीरीज के कैमरा फीचर्स सार्वजनिक, Honor 30 Pro+ की कीमत हुई लीक

Honor 30 सीरीज़ के साथ 4K अल्ट्रा-डार्क वीडियो, AIS सुपर इमेज एस्टेब्लिशमेंट और 1920एफपीएस सुपर स्लो मोशन के साथ कई अन्य फीचर्स आएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Honor 30 सीरीज़ में दिए जाएंगे शानदार कैमरा फीचर्स
  • Honor 30 Pro+ में दिया जा सकता है 50 मेगापिक्सल का कैमरा
  • हॉनर 30 सीरीज़ किरिन 985 प्रोसेसर से लैस होगी

Honor 30 Pro+ में दिया जा सकता है किरिन 990 5जी प्रोसेसर

Honor 30 सीरीज़ के स्मार्टफोन 15 अप्रैल यानी कल बुधवार को लॉन्च होंगे। लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी स्मार्टफोन से जुड़े अहम फीचर्स की जानकारी साझा करके लोगों के बीच उत्सुकता को बढ़ाने का काम कर रही है। इस सीरीज़ में Honor 30, Honor 30 Pro, और Honor 30 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं। याद दिला दें कि ये इस सीरीज़ के शुरुआती स्मार्टफोन नहीं हैं। इससे पहले Honor 30S स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से हॉनर 30 सीरीज़ और हॉनर 30 प्रो + के कैमरा फीचर्स से पर्दा उठाया है। इसके अलावा, एक टिप्सटर द्वारा इस सीरीज़ की कीमत आदि की भी जानकारी वीबो के जरिए साझा की गई है।

कंपनी के पोस्ट के मुताबिक, Honor 30 Pro+ स्मार्टफोन में हॉनर की जुबान में कहें तो ‘फास्ट फोकस' फीचर होगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर चलते-फिरते जानवर व ऑब्जेट की तस्वीर को बेहतर क्वालिटी के साथ लेने में मदद करेगा। फास्ट फोकस के साथ "powerful graphics processing capabilities" (अनुवाद) भी दिया जाएगा, जो कि कैमरा को फास्ट मूविंग सब्जेक्ट को ज्यादा डिटेल्स के साथ कैप्चर करने में मदद करेगा। दूसरे पोस्ट में कहा गया है कि हॉनर 30 सीरीज़ के साथ 4K अल्ट्रा-डार्क वीडियो, AIS सुपर इमेज स्टेबलाइज़ेशन और 1920 फ्रेम प्रति सेकेंड सुपर स्लो मोशन के साथ कई अन्य फीचर्स आएंगे।
Advertisement

हॉनर ने वीबो अकाउंट पर दो वीडियो भी साझा किए हैं, जिनमें हॉनर 30 प्रो में AIS सुपर वीडियो स्टेबलाइज़ेशन और 1920fps सुपर स्लो मोशन फीचर दिखाए गए हैं। पहले वीडियो में सीरीज़ का एक फोन ड्रोन के साथ अटैच दिख रहा है, जो कि 4K वीडियो को 60एफपीएस के साथ AIS सुपर वीडियो स्टेबलाइज़ेशन के साथ रिकॉर्ड कर रहा है। दूसरे वीडियो में 1920fps सुपर स्लो मोशन में पानी भरा गुब्बारे को फूटते दिखाया गया है।

HonorConsumerBG नाम के एक टिप्सटर ने एक पोस्टर साझा किया है। यह हॉनर 30 प्रो + हैंडसेट का है। यह फोन किरिन 990 5जी प्रोसेसर और एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। इसमें यह भी कहा गया है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा और इसके साथ तीन अलग सेंसर व फ्लैश भी दिए जाएंगे। इस फोन के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट कीमत के साथ लिस्ट किए गए हैं। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 54,000 रुपये) है। 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,399 (लगभग 58,400 रुपये), 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,799 (लगभग 62,700 रुपये) होगी।
Advertisement

हाल ही में एक कैमरा मॉड्यूल की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई थी, जो कि ऊपर दिए पोस्टर जैसे ही थी। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉनर 30 सीरीज़ किरिन 985 प्रोसेसर से लैस होगी, बस हॉनर 30 प्रो+ किरिन 990 5जी प्रोसेसर के साथ आने वाला अकेला फोन होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Honor 30, Honor 30 series, Honor 30 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.